Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभर में श्रद्धांजलि, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने किया नमन

summer express, नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर शुक्रवार को देशभर में दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने राजघाट और विजय घाट पहुंचकर उन्हें नमन किया। वहीं, देश के अलग-अलग हिस्सों में स्वच्छता अभियान और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने वहां आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने विजय घाट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने विजय घाट जाकर लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल तंरजीत सिंह संधू, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन समेत कई अन्य नेताओं ने भी राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विजय घाट जाकर लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन किया।

गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा था कि दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध और तनाव की स्थिति के बीच महात्मा गांधी के शांति और अहिंसा के विचारों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसमें गांधीजी के ‘सर्वोदय’ के सिद्धांतों को महत्व दिया जा रहा है। राष्ट्रपति ने नागरिकों से नैतिक मूल्यों और सक्रिय भागीदारी के साथ मजबूत तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

गांधी जयंती के मौके पर देशभर में स्वच्छता और सेवा से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सचिवालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेकर लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। वहीं, आंध्र प्रदेश में स्वच्छता कार्यक्रमों के तहत ‘स्वच्छताथॉन 2026’ का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने गांधी जयंती से 31 अक्टूबर तक 30 दिवसीय राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया है। यह अभियान 2 अक्टूबर से शुरू होकर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने नागरिकों, शिक्षण संस्थानों और गैर-सरकारी संगठनों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में मौसम रहेगा शुष्क: बारिश का अलर्ट नहीं ,कई शहरों में AQI में सुधार

Summer express, अमृतसर। पंजाब में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है और न ही बारिश के आसार जताए हैं। इस दौरान तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। राहत की बात यह है कि राज्य के...

गुरुग्राम में पानी की किल्लत पर भड़के लोग, हरि नगर के निवासियों ने बसई रोड पर लगाया जाम

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। शहर के हरि नगर इलाके में पीने के पानी की समस्या से परेशान लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। पानी की नियमित सप्लाई नहीं मिलने से नाराज स्थानीय निवासियों ने देर रात बसई रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक सड़क पर हंगामा चलता रहा...

फरीदाबाद में पानी देने को लेकर विवाद, डोमिनोज के मैनेजर को स्टोर में घुसकर पीटा

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला)। सेक्टर-12 स्थित डोमिनोज पिज्जा स्टोर में मैनेजर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्टोर पर पानी मांगने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद एक युवक और उसके साथियों ने मैनेजर के साथ मारपीट की और उसे थप्पड़ मारे। पूरी घटना स्टोर में लगे सीसीटीवी...

गुरुग्राम में चोरों का आतंक, एक ही रात में पांच बाइक चोरी, वारदातें सीसीटीवी में कैद

Summer express, गुरुग्राम, अनुज पंचाल। शहर के समसपुर गांव और सेक्टर-51 में वाहन चोरों ने आतंक मचा रखा है। चोरों ने एक ही रात में अलग-अलग स्थानों से पांच मोटरसाइकिल चोरी कर लीं। राधा-कृष्ण मंदिर के आसपास की गलियों को निशाना बनाते हुए चोर घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को लेकर फरार हो गए। लगातार...

हरियाणा की 20 जेलों पर रहेगी न्यायिक निगरानी, हर जिले में बनेगा बोर्ड ऑफ विजिटर्स

Summer express, हिसार। हरियाणा की जेलों में बंद कैदियों के मानवाधिकारों की रक्षा, भेदभाव रोकने और जेल प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में राज्य की सभी 20 जेलों की निगरानी के लिए जिला स्तर पर बोर्ड ऑफ विजिटर्स का गठन किया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.