Facebook-f Youtube X-twitter

ईरान-इजरायल तनाव चरम पर: परमाणु समर्थन के दावे पर पाकिस्तान ने झटका, खामेनेई बंकर में शिफ्ट

इस्लामाबाद | ईरान और इजरायल के बीच सैन्य और राजनयिक टकराव तेजी से बढ़ता जा रहा है। मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद अब जुबानी जंग भी चरम पर पहुंच गई है। इसी बीच ईरान की ओर से किया गया एक बड़ा दावा विवाद का कारण बन गया, जिसे पाकिस्तान ने सिरे से खारिज कर दिया है।

ईरान का दावा – इजरायल के परमाणु हमले की स्थिति में पाकिस्तान साथ देगा

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के वरिष्ठ कमांडर जनरल मोहसेन रेजाई ने कहा था कि अगर इजरायल ईरान पर परमाणु हमला करता है, तो पाकिस्तान उसका समर्थन करेगा और बदले में इजरायल पर जवाबी हमला करेगा।

पाकिस्तान की सख्त प्रतिक्रिया – “बेबुनियाद और झूठा दावा”

इस दावे को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा, “इस्लामाबाद की ओर से ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया है। ईरानी अधिकारी का बयान पूरी तरह से गलत और आधारहीन है।”

खामेनेई ने खुद को बंकर में किया शिफ्ट: रिपोर्ट

तनाव के बीच ईरानी मीडिया ने चौंकाने वाला दावा किया है कि सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई ने अपनी सुरक्षा के लिए खुद और अपने परिवार को एक अज्ञात बंकर में स्थानांतरित कर दिया है। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया कि इजरायल ने खामेनेई को निशाना बनाने की योजना बनाई थी, जिसे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रोक दिया था।

इजरायली हमलों में अब तक 224 मौतें, हजारों घायल

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इजरायली हमलों में अब तक 224 लोगों की जान जा चुकी है और 1277 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हमलों का सबसे अधिक असर ईरान के प्रमुख शहरों पर पड़ा है।

दूसरी ओर, इजरायली मेडिकल एजेंसी MDA ने बताया कि ईरान के मिसाइल हमलों में सेंट्रल इजरायल में 3 नागरिकों की मौत हुई है, जबकि 67 घायल हैं। इनमें:

  • एक 30 वर्षीय महिला की हालत गंभीर है
  • 6 की हालत स्थिर बताई गई है
  • करीब 60 अन्य लोग हल्के रूप से घायल हैं, जिनमें कई घबराहट के शिकार हैं

स्थिति बेहद संवेदनशील, भारत ने नागरिकों को किया सतर्क

ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते टकराव को देखते हुए भारत समेत कई देशों ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। सैन्य स्तर पर संघर्ष के साथ ही कूटनीतिक मोर्चे पर भी हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लाहौर में आतंकी आमिर हमजा पर गोलीबारी, हालत गंभीर

Summer express, लाहौर |  पाकिस्तान के लाहौर में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां लश्कर-ए-तैबा के संस्थापक सदस्यों में शामिल और आतंकी हाफिज सईद का करीबी सहयोगी आमिर हमजा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। हमले के बाद उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया...

शिमला में कांग्रेस कार्यसमिति की पहली बैठक,संगठन-सरकार तालमेल और आनंद शर्मा मुद्दे पर मंथन

Summer express/शिमला ,संजू-:शिमला में गुरुवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन के बाद पहली कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बुलाई गई, जिसमें संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष रूप से चर्चा की जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए...

भारत में फंसे ईरान के करीब 56 हजार करोड़ रुपये, अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते अटका फंड

Summer  express, नई दिल्ली | ईरान के लगभग 56 हजार करोड़ रुपये भारत में लंबे समय से फंसे हुए हैं, जिन्हें वह चाहकर भी वापस नहीं ले पा रहा है। यह रकम उस समय की है जब भारत ईरान से कच्चे तेल का आयात करता था और उसका भुगतान भारतीय बैंकों में जमा हो गया...

रोहतक में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में युवक और महिला की मौत

Summer express,रोहतक |  भाली आनंदपुर के पास शुगर मिल के सामने माड़ौदी रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों की पहचान आंवल गांव निवासी संजय और कहानौर निवासी सुमन के रूप में हुई है। सुमन ग्रुप-डी कर्मचारी के रूप...

गांव पिनाना के युवक की बेरहमी से हत्या : किस्त कलेक्शन से लौटते समय 6 हमलावरों ने घेरा

Summer express,सोनीपत |  गांव पिनाना से दोड़वा की ओर लौट रहे 22 वर्षीय युवक की छह लोगों ने घेरकर बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने धारदार बर्फ तोड़ने वाले सुएं से उस पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.