Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हर 12 घंटे में बिजली कट की रिपोर्ट दो: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश, बोले- गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़  |  हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने राज्य में बिजली कट को लेकर गंभीर रुख अपनाया है। उन्होंने प्रदेश के सभी एसई (सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर) को निर्देश दिए हैं कि हर 12 घंटे में बिजली आपूर्ति की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से उन्हें दी जाए। विज ने यह स्पष्ट कर दिया कि हर सुबह 11 बजे तक लिखित रिपोर्ट उनके कार्यालय में पहुंचनी चाहिए, जिसमें एक-एक जिले की जानकारी दर्ज हो।

गर्मी में बिजली कट को लेकर मंत्री सख्त

प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच कई शहरों और कस्बों से लगातार बिजली कट की शिकायतें आ रही हैं। अनिल विज को इनकी जानकारी आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल रही फीडबैक के जरिए मिल रही है। उन्होंने पाया कि कई अफसर तकनीकी खराबी या मेंटेनेंस का बहाना बनाकर सच्चाई छिपाते हैं।

अब मंत्री विज ने साफ कर दिया है कि एक घंटे से अधिक समय तक बिजली बाधित रहने की स्थिति में कट का कारण स्पष्ट रूप से रिपोर्ट में लिखा जाए। विज ने उत्तर और दक्षिण हरियाणा के अधिकारियों को इस संबंध में लिखित आदेश जारी कर दिए हैं।

गलत जानकारी दी तो होगी कार्रवाई

विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, अनिल विज ने कुछ अफसरों को कड़ी फटकार भी लगाई है। खासतौर पर दक्षिण हरियाणा के एक एसई को लताड़ लगाई गई है, जो सही जानकारी नहीं दे पा रहे थे। मंत्री ने कहा कि यदि भविष्य में तथ्य छिपाए गए या ग़लत जानकारी दी गई, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

हर जिले से लिखित रिपोर्ट अनिवार्य

विज ने आदेश दिया है कि हर रोज रात 11 बजे से अगले दिन सुबह 11 बजे तक की रिपोर्ट सुबह भेजी जाए। रिपोर्ट में यह स्पष्ट करना होगा कि किस क्षेत्र में बिजली एक घंटे से ज्यादा समय तक बाधित रही और उसका कारण क्या था। यह व्यवस्था अब से रोजाना लागू रहेगी।

विज खुद करेंगे बिजली व्यवस्था की निगरानी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने यह भी कहा कि अब वे स्वयं बिजली कटों की निगरानी करेंगे और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी इंजीनियरों और अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जवाबदेही तय की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.