लंदन | मनोरंजन जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। ब्रिटेन की पूर्व अभिनेत्री और फिल्म निर्देशक जेनिफर एबॉट (जिन्हें साराह स्टीनबर्ग के नाम से भी जाना जाता था) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस को उनका शव नॉर्थ लंदन के कैमडेन स्थित उनके घर से बरामद हुआ, जहां वह मृत अवस्था में बिस्तर पर पाई गईं।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को हत्या का शक है। अधिकारियों के अनुसार, जेनिफर के मुंह पर टेप चिपका हुआ था और वह कंबल में लिपटी हुई थीं। पोस्टमॉर्टम में सामने आया है कि उनकी मौत सिर पर किसी तेज चीज़ से वार के कारण हुई है। बताया जा रहा है कि हत्यारों का मकसद जेनिफर की कीमती हीरे जड़ी रोलेक्स घड़ी चुराना हो सकता है।
भतीजी ने कराया दरवाजा तुड़वाया
जेनिफर की भतीजी जब उनसे संपर्क नहीं कर पाई तो उसने पड़ोसियों की मदद से घर का दरवाजा तुड़वाया। घर में दाखिल होने पर उन्हें जेनिफर मृत अवस्था में मिलीं। घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के तीन दिन बाद, यानी 13 जून की शाम, पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन तब तक जेनिफर की मौत हो चुकी थी।
पालतू कॉर्गी तीन दिन तक बंद रहा बाथरूम में जेनिफर का पालतू कॉर्गी कुत्ता तीन दिन तक बाथरूम में बंद रहा, लेकिन वह सुरक्षित पाया गया है।
हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
जांच में यह बात सामने आ रही है कि घटना के पीछे लूटपाट की मंशा हो सकती है, खासकर हीरे जड़ी घड़ी को लेकर। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है।