Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद रैली में सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां और योजनाएं

Summer Express,फरीदाबाद |  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में ‘विकसित फरीदाबाद’ रैली सेक्टर-12 स्थित हुड्डा मैदान में आयोजित की गई, जहां कार्यक्रम की शुरुआत के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। मंच पर उपस्थित मंत्रियों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने संबोधन की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने संत सूरदास की धरती को नमन करते हुए क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रैली के दौरान कहा कि विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में कुल 120.73 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है। साथ ही उन्होंने हाल ही में आयोजित रोजगार मेलों का जिक्र करते हुए कहा कि जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले हैं, वे अपने भविष्य की नई शुरुआत कर रहे हैं।

सीएम सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में किए गए 217 वादों में से 60 वादे सरकार ने एक वर्ष के भीतर पूरे कर दिए हैं। उन्होंने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों ने झूठ और भ्रम की राजनीति की, जिसके कारण जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास’ के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद देश में ईंधन की कीमतें स्थिर रखी गई हैं।

मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद में पिछले 11 वर्षों में 1321 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार लगातार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर काम कर रही है। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि खराब मौसम के कारण फसलों को हुए नुकसान की भरपाई सरकार द्वारा की जाएगी।

इसके अलावा उन्होंने शहर के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं, जिनमें सेक्टर-8 में पीपीपी मोड पर अस्पताल, ग्रेटर फरीदाबाद में म्यूजियम, सेक्टर-12 में बैंक्विट हॉल, राज्य खेल परिसर में सुविधाओं का विस्तार और केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराना शामिल है।

रैली के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और करीब 2000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजस्व एवं नगर निकाय मंत्री विपुल गोयल की देखरेख में किया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.