Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में बादल फटने से बरपा कहर: अब तक 4 की मौत, 6 अब भी लापता, बचाव कार्य जारी

Dharamshala

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने बुधवार को कहर बरपाया। मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच कई क्षेत्रों में भारी तबाही हुई। हालांकि गुरुवार सुबह मौसम साफ हुआ, जिससे राहत और बचाव कार्य में तेजी आई है।

गुरुवार सुबह 6 बजे से NDRF, SDRF और पुलिस की संयुक्त टीमों ने व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं – दो बुधवार को और दो गुरुवार सुबह। मौसम की रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद राहत कार्यों में कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही।

जंगल में शरण लेकर बचाई जान, SDRF ने किया रेस्क्यू

चंबा निवासी लवली नामक युवक ने बताया कि वह अपने चार साथियों के साथ कैंप में था, तभी तेज बहाव आ गया। सभी ने जंगल की ओर भागकर जान बचाई। रात जंगल में बिताने के बाद SDRF की टीम ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया

संयुक्त सर्च अभियान जारी – NDRF कमांडेंट

NDRF कमांडेंट बलजिंदर सिंह ने बताया कि सर्च अभियान में NDRF, SDRF और स्थानीय पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। गुरुवार को एक और शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या चार हो गई है। प्रशासन के मुताबिक अब भी 6 लोग लापता हैं।

जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील – ADM कांगड़ा

ADM कांगड़ा शिल्पी बेकटा ने बताया कि मनुनी खड्ड में बुधवार को पहला शव मिला था। पावर प्रोजेक्ट से 15–20 लोगों के लापता होने की सूचना मिली थी। SHO को तुरंत मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि अब तक चार शव बरामद हुए हैं और एक युवक को रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन की आधिकारिक सूचना पर विश्वास करने की अपील की है।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.