Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अनिल कपूर ने मां की अस्थियां उसी घाट पर विसर्जित कीं..जहां पिता को दी थी अंतिम विदाई 

26 June, 2025

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने हाल ही में अपनी मां निर्मल कपूर की अस्थियां गंगा नदी में उसी स्थान पर विसर्जित कीं, जहां लगभग दस वर्ष पूर्व उन्होंने अपने पिता सुरिंदर कपूर को अंतिम विदाई दी थी। इस अवसर पर उनके साथ उनके बड़े भाई और फिल्म निर्माता बोनी कपूर भी मौजूद थे।

अनिल कपूर ने इस भावुक क्षण को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे हाथ जोड़कर ज़मीन पर बैठे हुए प्रार्थना करते दिखाई दे रहे हैं। इस अनुष्ठान में साध्वी भगवती सरस्वती भी शामिल हुईं। अभिनेता ने फोटो के साथ लिखा:

दुख और सुकून… आज हमने मां की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं… वहीं, जहां करीब दस साल पहले पापा को अंतिम विदाई दी थी। दुख के साथ एक शांति भी आई, जैसे मां और पापा फिर से साथ हो गए हों… जैसे दोनों अब घर लौट आए हों।”

आध्यात्मिक मुलाकात

इस भावनात्मक यात्रा के दौरान, 24 जून को अनिल कपूर और बोनी कपूर ने परमार्थ निकेतन आश्रम का दौरा किया, जहां उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट की और अपनी मां से जुड़े आखिरी पलों को साझा किया।

लंबी उम्र, गहरे रिश्ते

गौरतलब है कि निर्मल कपूर का 2 मई को 90 वर्ष की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया था। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। कपूर परिवार द्वारा जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया था:

“निर्मल कपूर ने 2 मई को अपने प्रियजनों के बीच अंतिम सांस ली। उन्होंने एक आनंदमय जीवन जिया और अपने पीछे चार बच्चों, बहुओं, दामाद, ग्यारह पोते-पोतियों, चार परपोते-पोतियों और ढेरों यादें छोड़ गईं।”

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.