Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुणवत्ता जांच में लापरवाही पर पंजाब के 7 मुख्य कृषि अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, 7 दिन में जवाब देने का निर्देश

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने कृषि से जुड़ी वस्तुओं की गुणवत्ता जांच अभियान में लापरवाही बरतने वाले सात जिलों के मुख्य कृषि अधिकारियों (C.A.O.) के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। कैबिनेट मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां के निर्देश पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने इन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी किया है।

यह कार्रवाई उस विभागीय आदेश के एक दिन बाद की गई है जिसमें गुणवत्ता नियंत्रण में पिछड़ने वाले जिलों पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई थी।

किन जिलों के अधिकारियों पर गिरी गाज

विभागीय सचिव डॉ. बसंत गर्ग ने जिन अधिकारियों को नोटिस जारी किया है, वे हैं:

  • कपूरथला
  • बरनाला
  • लुधियाना
  • फतेहगढ़ साहिब
  • तरनतारन
  • संगरूर
  • होशियारपुर

इन अधिकारियों को 7 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। ऐसा न करने की स्थिति में, नियमों के तहत आगे की सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति

कृषि मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि राज्य सरकार कर्तव्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो अधिकारी अपने दायित्वों का पालन नहीं करेंगे, उनकी जवाबदेही तय की जाएगी और दंडित किया जाएगा।

किसानों के हित में उठाए जा रहे कदम

मंत्री खुड्डियां ने बताया कि किसानों को मिलावट और घटिया उत्पादों से बचाने के लिए पांच फ्लाइंग स्क्वॉड टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें बीज, खाद और कीटनाशकों की नियमित निगरानी व जांच करेंगी।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे कोई भी कृषि सामग्री खरीदते समय पक्का बिल जरूर लें। अगर कोई विक्रेता बिल देने से इनकार करता है या घटिया सामग्री बेचता है, तो इसकी शिकायत जिला कृषि कार्यालय में तुरंत दर्ज कराएं ताकि उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज 29 अक्टूबर से, 40 देशों की 95 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाले 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस बार 40 देशों की 95 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्वतंत्र सिनेमा, हिमालयी संस्कृति और स्थानीय कहानियों को समर्पित इस आयोजन में दुनिया भर के फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों से रूबरू...
Summer Express - Auto Draft

सोनीपत में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक और किशोर की मौत

Summer express, सोनीपत। ककरोई रोड स्थित देवनगर में एक दुकान की तीसरी मंजिल पर शेड लगाने के दौरान करंट लगने से युवक और किशोर की मौत हो गई। दोनों वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया। करंट लगने से दोनों गंभीर...

हरियाणा में समानांतर बिजली लाइसेंस रद्द करने की मांग, एआईपीईएफ ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस के विरोध में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की हड़ताल के बीच ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। फेडरेशन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कैबिनेट की बैठक बुलाकर पूरे प्रदेश में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस...

अंबाला में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से लोग परेशान, पानी और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा बिजली बोर्ड वर्कर यूनियन की तीन दिवसीय हड़ताल का असर अंबाला में भी देखने को मिल रहा है। हड़ताल के दूसरे दिन शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जबकि कुछ क्षेत्रों में बिजली चालू रही। बिजली न होने से लोगों को पानी की किल्लत का सामना...

यमुनानगर में गैस पाइपलाइन में धमाके के बाद भीषण आग, 64 वर्षीय महिला झुलसी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर स्थित चिट्टा मंदिर चौक पर गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद धमाका हो गया, जिससे भीषण आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस घटना में लॉन्ड्री की दुकान चलाने वाली 64 वर्षीय सुनीता देवी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.