Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष सदस्य की संदिग्ध हालात में मौत, आतंकी नेटवर्क में खलबली

पाकिस्तान  | पाकिस्तान में आतंकवादी संगठनों से जुड़े लोगों की रहस्यमयी मौतों का सिलसिला जारी है। हालिया मामला लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है, जहां संगठन के एक प्रमुख सदस्य शौकत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह लश्कर के संस्थापक सदस्यों में से एक था।

सूत्रों के अनुसार, शौकत का संबंध 26/11 मुंबई हमलों के साजिशकर्ता अब्दुल रहमान मक्की से था और दोनों के बीच बेहद करीबी रिश्ता था। शौकत आतंकी संगठन के मुख्य ठिकाने ‘मरकज़ तैयबा’ में नए भर्ती किए गए युवाओं को ट्रेनिंग देने का काम करता था।

शौकत की जिम्मेदारी सिर्फ आतंकी प्रशिक्षण तक सीमित नहीं थी। उसे मरकज़ के अस्तबल की देखरेख की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। यहां पर युवाओं को घुड़सवारी, तीरंदाज़ी, तैराकी और हथियार चलाने जैसी गतिविधियों में प्रशिक्षित किया जाता था। पाकिस्तान में स्थित यह ट्रेनिंग सेंटर लश्कर का सबसे बड़ा अड्डा माना जाता है।

मई 2025 में भी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक अन्य अहम आतंकी अबू सैफुल्लाह की सिंध प्रांत में हत्या कर दी गई थी। उस पर 2006 में नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय पर हमले की साजिश रचने का आरोप था। माना जाता है कि उसकी हत्या एक सुनियोजित कार्रवाई का हिस्सा थी।

लगातार हो रही इन रहस्यमयी मौतों से आतंकवादी संगठनों के भीतर चिंता का माहौल है। सुरक्षा एजेंसियों ने इन घटनाओं को लेकर गहनता से निगरानी शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.