Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में हाफ मैराथन के जरिए फिटनेस और नशा मुक्ति का संदेश

राहुल चावला, धर्मशाला | जिला कांगड़ा मुख्यालय धर्मशाला में पुलिस प्रशासन की ओर से रविवार को फिटनेस को बढ़ावा देने और नशा मुक्ति का संदेश देने के उद्देश्य से हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन में सभी आयु वर्गों के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की गई, जिसमें 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, युवा, अधेड़ उम्र के लोग और 50 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को भी आमंत्रित किया गया था।

पुलिस प्रशासन ने प्रतिभागियों की सुविधा के लिए दौड़ को दो श्रेणियों में विभाजित किया—5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर। 5 किलोमीटर की दौड़ में बच्चों और बुजुर्गों ने भाग लिया, जबकि युवा और अधेड़ वर्ग के प्रतिभागियों ने 10 किलोमीटर की मैराथन में अपनी दमखम दिखाया।

इस मौके पर एसएसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जून से 29 जून तक जिले भर में फिटनेस और नशे से दूरी को लेकर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसके तहत लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 26 जून को अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस के रूप में भी मनाया गया, जिसमें आम जनता से अपील की गई कि वे नशे को नहीं, बल्कि फिटनेस और स्वास्थ्य को चुनें।

शालिनी अग्निहोत्री ने इस आयोजन में शामिल हुए सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों के जरिए समाज को जागरूक करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि नशे का उन्मूलन एक बड़ी चुनौती है, लेकिन अगर समाज इस तरह की गतिविधियों को अपनाए तो इस दिशा में ठोस परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में जुटे सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की भी प्रशंसा की।

इस मैराथन के जरिए न केवल फिटनेस को बढ़ावा मिला, बल्कि एक सामाजिक संदेश भी लोगों तक पहुंचा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए खेलकूद ही सबसे कारगर उपाय है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.