Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तेजस्वी यादव का दावा: बिहार में NDA की सरकार जाएगी, वक्फ अधिनियम को किया जाएगा रद्द

पटना |  राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) जल्द सत्ता से बाहर होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में महागठबंधन की सरकार बनने पर केंद्र द्वारा लागू किए गए वक्फ अधिनियम (Wakf Act) को “कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा”।

तेजस्वी यादव पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित ‘वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ’ रैली को संबोधित कर रहे थे। इस रैली में कई विपक्षी दलों के नेता काली पट्टियां बांधकर शामिल हुए और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुटता दिखाई।

वक्फ अधिनियम का संसद और अदालत में विरोध

तेजस्वी यादव ने कहा, “हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने साफ कह दिया है कि RJD इस कानून का पूरा विरोध करेगा। हमारे सांसदों ने संसद के दोनों सदनों में वक्फ अधिनियम के खिलाफ आवाज उठाई है और हम इस मामले को लेकर अदालत भी गए हैं।”

नवंबर में बनेगी नई सरकार, वक्फ अधिनियम को किया जाएगा रद्द”

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “मैं बिहार के मुस्लिम भाइयों से अपील करता हूं कि वे यह न भूलें कि राजग सरकार की विदाई तय है। नवंबर में बिहार में गरीबों की हितैषी एक नई सरकार बनेगी, जो वक्फ अधिनियम को पूरी तरह रद्द कर देगी।”

तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन बिहार में NDA के खिलाफ मजबूती से चुनाव लड़ेगा।

देश किसी एक का नहीं, सबका है”

भाजपा पर सीधा हमला करते हुए तेजस्वी ने कहा, “देश को आज़ादी हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी के बलिदानों से मिली है। किसी को यह भ्रम नहीं पालना चाहिए कि यह देश किसी एक का निजी अधिकार है।”

उन्होंने मतदाताओं से निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण में सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा के पक्ष में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को लेकर जनता को जागरूक रहना होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.