Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रयागराज में बवाल: सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के समर्थकों की तोड़फोड़, 50 लोग गिरफ्तार, 40 से अधिक बाइकें जब्त

प्रयागराज | नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के इसौटा गांव दौरे को लेकर रविवार को करछना तहसील में हुए बवाल के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल होने के आरोप में अब तक 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मौके से बरामद 40 से ज्यादा बाइकें सीज कर दी गई हैं। आशंका है कि ये बाइकें उपद्रवियों की हैं, जो पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गए थे।

हिंसा में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी

डीसीपी यमुनापार विवेक चंद्र यादव के मुताबिक, करछना के इसौटा गांव के पास प्रदर्शन के दौरान पथराव और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में कुल 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शेष लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हिंसा के दौरान हुई क्षति की भरपाई भी आरोपियों से की जाएगी।

जानिए क्या हुआ था इसौटा गांव में

मामला उस वक्त भड़का जब सांसद चंद्रशेखर आज़ाद पीड़ित परिवार से मिलने प्रयागराज के करछना तहसील के इसौटा गांव जाना चाहते थे। गांव निवासी देवीशंकर की 13 अप्रैल को संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि उन्हें जिंदा जलाकर मारा गया है। इसी मामले में सांसद चंद्रशेखर मृतक के परिजनों से मिलने जा रहे थे।

हालांकि, सुरक्षा कारणों से पुलिस ने उन्हें गांव में प्रवेश की अनुमति नहीं दी। इस बात से नाराज होकर उनके समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और पुलिस की एक गाड़ी समेत दो वाहनों को नुकसान पहुंचाया।

तोड़फोड़ और पथराव की तस्वीरें वायरल

हिंसा की घटनाओं की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें समर्थकों की भीड़ पुलिस से उलझती दिखाई दे रही है। पुलिस ने हालात को नियंत्रण में लेने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और गांव में अब भी भारी पुलिस बल मौजूद है।

पुलिस की सख्ती जारी

पुलिस का कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं और मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

 1077 व 94594-57476 पर संपर्क करने की अपील Summer express/ऊना, राकेश-: नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है, जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने...

पलवल पुलिस के शिकायत निवारण शिविर में पहुंचीं सात शिकायतें, एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पलवल, (सुंदर कुंडू)। पलवल पुलिस की ओर से गुरुवार को थाना मुंडकटी में शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से मामलों की जानकारी लेकर नियमानुसार जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में कुल सात शिकायतें सामने आईं। इनमें अधिकतर मामले मारपीट...

कैथल में पटवारी-कानूनगो की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, हजारों राजस्व फाइलें अटकीं

Summer express ,कैथल, (बलिंदर कुमार)। हरियाणा में राजस्व विभाग के पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल गुरुवार को सातवें दिन भी जारी रही। नए सॉफ्टवेयर और पोर्टल में आ रही तकनीकी दिक्कतों समेत अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। हड़ताल के कारण तहसीलों में राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित हुआ है और...

हरियाणा विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन, हुड्डा के नेतृत्व में विधायकों ने उठाए मुद्दे

Summer express , चंडीगढ़, (अंकुर कपूर)। हरियाणा विधानसभा के सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए रोष प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर की ओर मार्च किया और विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.