Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

AI स्टार्टअप CoreWeave का धमाका: दो महीने में शेयर ने दिया 300% रिटर्न, CEO बने अरबपति

नई दिल्ली | शेयर बाजार में जहां जोखिम हर कदम पर रहता है, वहीं कुछ कंपनियां अचानक ऐसे उभरती हैं जो निवेशकों को हैरान कर देती हैं। हाल ही में ऐसा ही कमाल किया है अमेरिका में लिस्टेड एक कम चर्चित AI क्लाउड स्टार्टअप CoreWeave ने, जिसके शेयरों ने महज दो महीनों में 300% की ज़बरदस्त छलांग लगाई है। इस उछाल ने न केवल निवेशकों की झोली भर दी, बल्कि कंपनी के शीर्ष अधिकारियों को भी अरबपतियों की कतार में ला खड़ा किया है।

40 डॉलर से 187 डॉलर तक की चढ़ाई

CoreWeave ने इस साल मार्च में 40 डॉलर के इश्यू प्राइस पर स्टॉक मार्केट में कदम रखा था। शुरूआती कारोबार में यह शेयर नीचे फिसलकर 33.52 डॉलर तक गया, लेकिन जल्द ही इसने AI सेक्टर में बढ़ती मांग और माइक्रोसॉफ्ट, ओपनएआई और NVIDIA जैसी बड़ी कंपनियों से जुड़ी डील्स के चलते ज़बरदस्त वापसी की। इसने 187 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया, हालांकि बीते शुक्रवार को यह 159.99 डॉलर पर बंद हुआ।

CEO की संपत्ति में जबरदस्त उछाल

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, कंपनी के सीईओ और पूर्व हेज फंड मैनेजर माइकल इंट्रेटर की कुल संपत्ति महज 12 दिनों में 5 अरब डॉलर से दोगुनी होकर 10 अरब डॉलर (करीब 42,742 करोड़ रुपये) पहुंच गई। कंपनी के अन्य सह-संस्थापक भी अरबपति बन गए हैं:

  • ब्रायन वेन्टुरो (CSO) – 6.4 अरब डॉलर नेटवर्थ
  • ब्रैनिन मैकबी (CDO) – 4.7 अरब डॉलर नेटवर्थ

शुरुआती धीमी रफ्तार, लेकिन था पूरा भरोसा

CoreWeave के सीईओ माइकल इंट्रेटर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा, “हमें पता था कि हमारा बिजनेस मॉडल और तकनीकी ताकत हमें बाजार में एक अलग पहचान दिलाएगी।” उनकी ये बात अब सच साबित हो रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.