Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मासिक दुर्गाष्टमी पर करें मां दुर्गा की आराधना.. जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

3 July, 2025

गुरुवार को मासिक दुर्गाष्टमी का पावन पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व हर माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को आता है और मां दुर्गा की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा की उपासना करने से जीवन की समस्त बाधाएं दूर होती हैं और इच्छित फल की प्राप्ति होती है।

दुर्गाष्टमी शुभ मुहूर्त – 3 जुलाई 2025

पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास की शुक्ल अष्टमी तिथि की शुरुआत 2 जुलाई 2025 को रात 10:00 बजे से हुई और यह 3 जुलाई 2025 को रात 11:30 बजे तक प्रभावी रहेगी। ऐसे में आज दिनभर मां दुर्गा की पूजा का उत्तम समय है।

दुर्गाष्टमी पूजा विधि

  • ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध कर मां दुर्गा की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
  • मां को लाल चुनरी, सिंदूर, बिंदी, चूड़ियां व मेहंदी आदि से श्रृंगार करें।
  • दीपक जलाकर धूप-अगरबत्ती अर्पित करें और लाल रंग के फूल विशेषकर गुड़हल चढ़ाएं।
  • मां को फल, मिठाई और हलवा-पूरी का भोग अर्पित करें।
  • पूजन के समय बोले जाने वाले मंत्र
  • दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
  • इन मंत्रों का जप करें:
    • “ॐ दुं दुर्गायै नमः”
    • “या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः”

पूजा के अंत में मां दुर्गा से क्षमा याचना करें और प्रसाद का वितरण करें।

 दुर्गाष्टमी का महत्व

  • यह पर्व मां दुर्गा की शक्ति और उनके नौ स्वरूपों की उपासना का दिन है।
  • व्रत और पूजा से भय, दुख और नकारात्मकता से मुक्ति मिलती है।
  • भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और मानसिक तथा शारीरिक कष्टों से राहत मिलती है।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.