Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्टीव स्मिथ की वापसी से मजबूत हुई ऑस्ट्रेलिया, दूसरे टेस्ट में जोश इंग्लिश की छुट्टी

3 July, 2025

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 जुलाई से ग्रेनेडा में खेला जाएगा। पहले टेस्ट में 159 रन से जीत दर्ज करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मैच में भी जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी।

स्टीव स्मिथ की वापसी टीम के लिए बढ़त

ऑस्ट्रेलियाई टीम के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ चोट से उबरकर टीम में वापसी कर रहे हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में उंगली में चोट लगने के कारण वे पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे। अब वे पूरी तरह बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं। कप्तान पैट कमिंस ने पुष्टि की है कि स्मिथ दूसरे टेस्ट में खेलेंगे, लेकिन स्लिप फील्डिंग से फिलहाल दूर रहेंगे।

कमिंस ने कहा, “स्टीव बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं लेकिन फील्डिंग में हम थोड़ी सतर्कता बरत रहे हैं। जरूरत पड़ने पर उन्हें स्पिन के दौरान स्लिप में लगाया जा सकता है।”

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 में सिर्फ एक बदलाव

दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में केवल एक बदलाव किया है। जोश इंग्लिश को बाहर कर स्टीव स्मिथ को शामिल किया गया है। बाकी टीम जस की तस रखी गई है।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11:

  1. उस्मान ख्वाजा
  2. सैम कोंसटास
  3. स्टीव स्मिथ
  4. कैमरून ग्रीन
  5. ट्रैविस हेड
  6. ब्यू वेबस्टर
  7. एलेक्स कैरी (विकेटकीपर)
  8. पैट कमिंस (कप्तान)
  9. मिचेल स्टार्क
  10. नाथन लियोन
  11. जोश हेजलवुड

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.