Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

त्रासदी की चपेट में सराज…राहत कार्यों की धीमी गति पर जयराम ठाकुर ने जताई नाराज़गी

Mandi, 3 July

भीषण प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे सराज विधानसभा क्षेत्र की बदहाली पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गहरा दुख व्यक्त किया। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि यह त्रासदी सराज को 25 वर्ष पीछे धकेल चुकी है।

भावुक होते हुए ठाकुर ने कहा कि “मैंने और सराज के लोगों ने 25 वर्षों तक मिलकर इस क्षेत्र को विकास की राह पर अग्रसर किया, लेकिन यह आपदा सबकुछ तबाह कर गई।” उन्होंने बताया कि जंजैहली, जरोल, च्यूणी, लंबाथाच, थुनाग, बगस्याड़, बाड़ा, परवाड़ा, थाची, कुकलाह और बाखली गांवों में भारी नुकसान हुआ है।अब तक 30 से अधिक लोग लापता, 9 शव बरामद और 500 से अधिक घरों व दुकानों को नुकसान पहुंचा है। कई पुल ध्वस्त हो गए हैं, और सड़कें इस कदर क्षतिग्रस्त हैं कि नई सड़कों का निर्माण ही एकमात्र विकल्प है।

जयराम ठाकुर ने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें पहुंच चुकी हैं, सीएम ने भी हवाई सर्वेक्षण कर राहत सामग्री वितरित की, लेकिन सरकारी राहत कार्यों की गति असंतोषजनक है। उन्होंने कहा, “अगर यही रफ्तार रही तो स्थिति सामान्य होने में दो से तीन महीने लग सकते हैं।“ठाकुर ने सरकार से राहत कार्यों को युद्ध स्तर पर तेज करने, बड़ी मशीनें तैनात करने, और सड़क, बिजली व पानी की बहाली प्राथमिकता से करने की अपील की। साथ ही, केंद्र सरकार से मिल रही सहायता के लिए आभार भी जताया।

इस मौके पर उनके साथ मंडी सदर विधायक अनिल शर्मा, नाचन के विधायक विनोद कुमार, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, और भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद थे।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भगवान श्री वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों

भगवान वाल्मीकि जी का संदेश सामाजिक समानता और सम्मान की नींव है: केवल सिंह ढिल्लोंदलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज भगवान श्री वाल्मीकि जी द्वारा रचित पवित्र रामायण मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म का ऐसा ग्रंथ है, जो हजारों वर्षों से समाज को दिशा देता आ रहा है। भगवान वाल्मीकि जी ने दुनिया को संदेश दिया...

विधायक ग्रेवाल ने दिया दिवाली का तोहफा बरसाती पानी की निकासी के कार्य शुरू

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और मेयर प्रिंसिपल मैडम इंद्रजीत कौर ने आज राहों रोड के निवासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की शुरुआत की।इस परियोजना के...

मोहाली में गुरुपर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन

गतका पार्टियों ने दिखाए जौहर, जगह-जगह संगत के स्वागत के लिए लगाए गए लंगरगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली चौथे पातशाह धन-धन श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश गुरुपर्व को समर्पित मोहाली में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह...

मोहाली में अवैध निर्माणों पर एक्शन, बड़माजरा में चला पीला पंजा

{कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, करीब 24 अवैध निर्माण गिराए{गमाडा अधिकारियों की चेतावनी-नियमों का उल्लंघन कर कॉलोनियां बनाने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाईसमर न्यूज | मोहाली मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने तथा बिना आवश्यक मंजूरी के प्लॉट बेचने के मामलों...

मोहाली के फेज-पांच में कूड़े के ढेर में लगी आग से जहरीला धुआं, परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

{कूड़े से भरी ट्रॉलियों को लोगों ने वापस लौटाया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ अदालत जाने की चेतावनीगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली मोहाली के फेज-5 और गांव शाही माजरा के साथ लगती ग्रीन बेल्ट में लगे कूड़े के विशाल ढेर और उसमें पिछले कई दिनों से सुलग रही आग के कारण स्थानीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.