Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देशभर में मौसम का मिजाज बदला, दिल्ली-NCR में तूफान-बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड-हिमाचल में रास्ते बंद

नई दिल्ली |  देश के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी दिल्ली से लेकर पहाड़ी राज्यों तक तेज़ आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई हिस्सों के लिए चेतावनी जारी की है।

दिल्ली में तेज़ आंधी और बारिश का अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में आज तेज़ हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। जिन क्षेत्रों में असर पड़ने की आशंका जताई गई है, उनमें रोहिणी, मॉडल टाउन, आजादपुर, पीतमपुरा, सिविल लाइंस, मुंडका, पंजाबी बाग, शहादरा और कश्मीरी गेट जैसे इलाके शामिल हैं।

अगले दो घंटे में विवेक विहार, राजौरी गार्डन, लाल किला, प्रीत विहार, बुद्ध जयंती पार्क, राष्ट्रपति भवन और आईटीओ जैसे इलाकों में भी मौसम बिगड़ सकता है।

एनसीआर के इलाकों – गाजियाबाद, मोदीनगर, बड़ौत और छपरौला – में भी हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

उत्तराखंड में भूस्खलन से हाईवे ठप

उत्तराखंड में लगातार बारिश से हालात सामान्य नहीं हो सके हैं। चमोली जिले के नंदप्रयाग और भनेरपानी के पास भारी मलबा गिरने से बद्रीनाथ हाईवे अवरुद्ध हो गया है।
पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और मलबा हटाने का काम जारी है।

आईएमडी ने देहरादून, टिहरी और बागेश्वर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज़ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

हिमाचल में रुक-रुक कर हो रही बारिश से राहत कार्य प्रभावित

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण कई रास्ते बंद हो गए हैं। लैंडस्लाइड और जलभराव की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। प्रशासन की ओर से मलबा हटाने का कार्य जारी है, लेकिन बारिश के चलते राहत कार्यों में परेशानी आ रही है।

यात्रियों और स्थानीय निवासियों से सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम से जुड़े आधिकारिक अपडेट पर नज़र बनाए रखें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती,हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों, सीमांत किसानों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे...

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.