Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खराब मौसम के चलते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के विमान की गया एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गया | केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के विमान की गुरुवार को खराब मौसम के कारण गया एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई। वे झारखंड के गढ़वा से रांची जा रहे थे, लेकिन रूट में तेज बारिश और कम विजिबिलिटी की वजह से फ्लाइट को गया डायवर्ट कर दिया गया।

30 मिनट पहले मिली थी जानकारी

गया एयरपोर्ट प्रशासन को विमान के डायवर्जन की सूचना करीब 30 मिनट पहले दे दी गई थी। जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट अधिकारी और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ कर दिया गया।

VIP लाउंज में कुछ देर रुके गडकरी

गया एयरपोर्ट के निदेशक बंगजीत साहा के मुताबिक, मंत्री गडकरी को एयरपोर्ट स्थित वीआईपी वेटिंग रूम में ठहराया गया था। थोड़ी देर आराम के बाद उन्हें रांची पहुंचाने के लिए विशेष विमान की व्यवस्था की गई, जिसके जरिए वे सुरक्षित रवाना हो गए।

मीडिया से दूरी, एयरपोर्ट प्रशासन ने साझा की तस्वीरें

मंत्री गडकरी ने इस दौरान मीडिया से कोई बातचीत नहीं की, लेकिन एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा साझा की गई तस्वीरों में उन्हें परिसर में देखा गया।

मानसून बना वजह, हवाई सेवाएं बाधित

गौरतलब है कि इन दिनों बिहार और झारखंड में तेज मानसूनी बारिश के चलते हवाई सेवाएं लगातार बाधित हो रही हैं। नितिन गडकरी की फ्लाइट को गया में लैंड कराए जाने के बाद एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए हलचल तेज हो गई थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भगवान श्री वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों

भगवान वाल्मीकि जी का संदेश सामाजिक समानता और सम्मान की नींव है: केवल सिंह ढिल्लोंदलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज भगवान श्री वाल्मीकि जी द्वारा रचित पवित्र रामायण मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म का ऐसा ग्रंथ है, जो हजारों वर्षों से समाज को दिशा देता आ रहा है। भगवान वाल्मीकि जी ने दुनिया को संदेश दिया...

विधायक ग्रेवाल ने दिया दिवाली का तोहफा बरसाती पानी की निकासी के कार्य शुरू

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और मेयर प्रिंसिपल मैडम इंद्रजीत कौर ने आज राहों रोड के निवासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की शुरुआत की।इस परियोजना के...

मोहाली में गुरुपर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन

गतका पार्टियों ने दिखाए जौहर, जगह-जगह संगत के स्वागत के लिए लगाए गए लंगरगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली चौथे पातशाह धन-धन श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश गुरुपर्व को समर्पित मोहाली में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह...

मोहाली में अवैध निर्माणों पर एक्शन, बड़माजरा में चला पीला पंजा

{कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, करीब 24 अवैध निर्माण गिराए{गमाडा अधिकारियों की चेतावनी-नियमों का उल्लंघन कर कॉलोनियां बनाने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाईसमर न्यूज | मोहाली मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने तथा बिना आवश्यक मंजूरी के प्लॉट बेचने के मामलों...

मोहाली के फेज-पांच में कूड़े के ढेर में लगी आग से जहरीला धुआं, परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

{कूड़े से भरी ट्रॉलियों को लोगों ने वापस लौटाया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ अदालत जाने की चेतावनीगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली मोहाली के फेज-5 और गांव शाही माजरा के साथ लगती ग्रीन बेल्ट में लगे कूड़े के विशाल ढेर और उसमें पिछले कई दिनों से सुलग रही आग के कारण स्थानीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.