Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एयर इंडिया पर मृतकों के परिजनों का आरोप: मुआवजे के दस्तावेजों पर दबाव डालकर कराए जा रहे हैं साइन

अहमदाबाद |  12 जून को एयर इंडिया की एक उड़ान के हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों ने एयरलाइन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि एयर इंडिया द्वारा उन्हें मुआवजा प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों पर बिना पूरी जानकारी दिए हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया जा रहा है।

पीड़ित परिवारों के अनुसार, एयर इंडिया की ओर से जो कागजात दिए जा रहे हैं, उनमें वित्तीय आश्रितता से जुड़ी कई जटिल शर्तें शामिल हैं। उनका आरोप है कि ये शर्तें मुआवजे की राशि कम करने के उद्देश्य से रखी गई हैं और दस्तावेजों को समझने का न तो पर्याप्त समय दिया जा रहा है और न ही कानूनी परामर्श की सुविधा।

‘दबाव में हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं’

एक मृतक यात्री के परिजन ने मीडिया को बताया, “हमें यह कहकर दस्तावेज थमाए गए कि अगर हमने साइन नहीं किए, तो मुआवजा मिलने में देरी हो सकती है। हमें पूरे प्रावधान समझाए भी नहीं गए।” कई अन्य परिवारों ने भी यही दावा किया कि वे मानसिक रूप से पहले से ही सदमे में हैं और ऐसे में इस तरह की प्रक्रिया उन्हें और पीड़ा दे रही है।

एयर इंडिया की चुप्पी, अंदरूनी सूत्रों ने दिया जवाब

इस पूरे विवाद पर एयर इंडिया की तरफ से कोई आधिकारिक बयान अब तक जारी नहीं किया गया है। हालांकि, कंपनी के कुछ सूत्रों ने दावा किया कि मुआवजा प्रक्रिया नियमित कानूनी प्रोटोकॉल के तहत चलाई जा रही है और यात्रियों के परिवारों की हरसंभव मदद की जा रही है।

हादसे में हुई थी कई यात्रियों की मौत

गौरतलब है कि 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया की एक फ्लाइट टेक्निकल फॉल्ट के कारण हादसे का शिकार हो गई थी। इस दुर्घटना में कई यात्रियों की जान चली गई थी और दर्जनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अब मुआवजे को लेकर पैदा हुए इस विवाद ने परिजनों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भगवान श्री वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों

भगवान वाल्मीकि जी का संदेश सामाजिक समानता और सम्मान की नींव है: केवल सिंह ढिल्लोंदलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज भगवान श्री वाल्मीकि जी द्वारा रचित पवित्र रामायण मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म का ऐसा ग्रंथ है, जो हजारों वर्षों से समाज को दिशा देता आ रहा है। भगवान वाल्मीकि जी ने दुनिया को संदेश दिया...

विधायक ग्रेवाल ने दिया दिवाली का तोहफा बरसाती पानी की निकासी के कार्य शुरू

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और मेयर प्रिंसिपल मैडम इंद्रजीत कौर ने आज राहों रोड के निवासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की शुरुआत की।इस परियोजना के...

मोहाली में गुरुपर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन

गतका पार्टियों ने दिखाए जौहर, जगह-जगह संगत के स्वागत के लिए लगाए गए लंगरगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली चौथे पातशाह धन-धन श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश गुरुपर्व को समर्पित मोहाली में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह...

मोहाली में अवैध निर्माणों पर एक्शन, बड़माजरा में चला पीला पंजा

{कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, करीब 24 अवैध निर्माण गिराए{गमाडा अधिकारियों की चेतावनी-नियमों का उल्लंघन कर कॉलोनियां बनाने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाईसमर न्यूज | मोहाली मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने तथा बिना आवश्यक मंजूरी के प्लॉट बेचने के मामलों...

मोहाली के फेज-पांच में कूड़े के ढेर में लगी आग से जहरीला धुआं, परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

{कूड़े से भरी ट्रॉलियों को लोगों ने वापस लौटाया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ अदालत जाने की चेतावनीगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली मोहाली के फेज-5 और गांव शाही माजरा के साथ लगती ग्रीन बेल्ट में लगे कूड़े के विशाल ढेर और उसमें पिछले कई दिनों से सुलग रही आग के कारण स्थानीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.