Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध युवक पकड़ा गया, बैग से निकले चोरी के मोबाइल फोन

लखनऊ |  चारबाग रेलवे स्टेशन पर Government Railway Police (GRP) की सतर्कता के चलते मोबाइल चोर पकड़ा गया। संदिग्ध युवक के फटे-पुराने कपड़ों के उलट उसका चमचमाता नया बैग पुलिस को खटका। पूछताछ में उसने झूठे बहाने बनाने की कोशिश की, लेकिन जब तलाशी ली गई तो उसके बैग से दो महंगे मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में उसने कबूल किया कि फोन चोरी के हैं।

तलाशी के दौरान हुआ खुलासा

GRP की टीम स्टेशन पर चेकिंग अभियान चला रही थी, जब प्लेटफॉर्म नंबर 8/9 के किनारे एक युवक संदिग्ध रूप से जल्दी में बाहर निकलने की कोशिश करता नजर आया। जवानों ने उसे पकड़कर पूछताछ की। युवक ने खुद को दीपांशु सिंह, निवासी कृष्णापल्ली, थाना आलमबाग बताया और कहा कि वह वेटिंग टिकट पर यात्रा कर रहा था, इसलिए फर्श पर सोने से कपड़े गंदे हो गए।

हालांकि जब उससे ट्रेन टिकट मांगा गया तो वह कोई साक्ष्य नहीं दिखा सका। शक और गहरा होने पर उसका बैग चेक किया गया, जिसमें से दो महंगे मोबाइल फोन बरामद हुए।

पूछताछ में कबूला जुर्म

पुलिस पूछताछ में दीपांशु ने स्वीकार किया कि दोनों मोबाइल ट्रेनों में यात्रियों से चोरी किए गए हैं। वह इन फोन को बेचने की योजना में था। GRP के मुताबिक दीपांशु ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को विशेष रूप से उस वक्त निशाना बनाता है जब वे सो रहे होते हैं या चढ़ते-उतरते वक्त असावधान रहते हैं।

पहले भी जा चुका है जेल

GRP अधिकारियों का कहना है कि दीपांशु सिंह एक शातिर चोर है और पहले भी कई बार जेल जा चुका है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि वह चोरी का सामान किसे बेचता था और क्या उसके पीछे कोई संगठित गिरोह भी काम कर रहा है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...

इंजेक्शन और नशीली दवाइयों के साथ कमरे में मृत मिला युवक, नशे की ओवरडोज मानी जा रही वजह

Summer express/मंडी ,धर्मवीर -: मंडी जिला के गोहर उपमंडल के गणई गांव में एक युवक का शव कमरे से बरामद हुआ है। शव के पास कुछ इंजेक्शन और नशीली दवाएं भी मिली हैं जिससे यही आशंका जाहिर की जा रही है कि नशे की ओवरडोज के कारण ही युवक की मृत्यु हुई है। मृतक की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.