Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम-नूंह में बिजली वितरण के निजीकरण पर विवाद: जनसुनवाई पूरी, कई संगठनों ने जताया विरोध

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा के गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण का जिम्मा निजी कंपनियों को देने के प्रस्ताव को लेकर विवाद गहरा गया है। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) ने इस प्रस्ताव पर जनसुनवाई पूरी कर ली है। अब आयोग सभी पक्षों की दलीलों और आपत्तियों पर विचार करने के बाद अंतिम फैसला सुनाएगा। इस प्रस्ताव का इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो), बिजली कर्मचारी संगठनों, इंजीनियर एसोसिएशनों, किसान संगठनों और वामपंथी संगठनों ने खुलकर विरोध किया है।

जानकारी के अनुसार, अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने गुरुग्राम में बिजली वितरण का लाइसेंस प्राप्त करने के लिए औपचारिक आवेदन किया है। वहीं एक अन्य निजी कंपनी ने गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण नेटवर्क विकसित करने के लिए करीब 4,716.73 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा है। यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के साथ निजी कंपनी भी समानांतर रूप से बिजली आपूर्ति कर सकेगी।

कंपनी ने अपने आवेदन में विद्युत अधिनियम-2003 की धारा 14 का हवाला देते हुए कहा है कि कानून एक ही क्षेत्र में एक से अधिक बिजली वितरण लाइसेंस जारी करने की अनुमति देता है। कंपनी का दावा है कि लाइसेंस मिलने पर वह कृषि, घरेलू, औद्योगिक, व्यावसायिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग सहित सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को समान रूप से बिजली उपलब्ध कराएगी तथा बेहतर सेवाएं देने का प्रयास करेगी।

जनसुनवाई के दौरान पूर्व वित्त मंत्री एवं इनेलो नेता संपत सिंह ने प्रस्ताव का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि राज्य सरकार सार्वजनिक बिजली व्यवस्था में निजी कंपनियों की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास कर रही है, जिसका व्यापक स्तर पर विरोध किया जाएगा। उनका कहना था कि बिजली जैसी आवश्यक सेवा का निजीकरण आम उपभोक्ताओं के हित में नहीं है।

इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (ईईएफआई) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष लांबा और सुरेश राठी ने भी इस प्रस्ताव को सार्वजनिक बिजली व्यवस्था को कमजोर करने वाला कदम बताया। उनका आरोप है कि समानांतर वितरण लाइसेंस देने की प्रक्रिया भविष्य में बिजली क्षेत्र के पूर्ण निजीकरण का रास्ता खोल सकती है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठन इस प्रस्ताव को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे।

प्रस्ताव के विरोध में बुधवार को गुरुग्राम और नूंह की विभिन्न बिजली डिवीजनों में कर्मचारियों ने दो घंटे तक प्रदर्शन किया। जनसुनवाई के दौरान इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया, ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन, हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन, ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन, एचएसईबी वर्कर्स यूनियन, संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े संगठनों, जनवादी महिला समिति और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सहित कई संगठनों ने भी प्रस्ताव का विरोध दर्ज कराया।

हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आयोग के समक्ष कानूनी, तकनीकी, वित्तीय और जनहित से जुड़े कई सवाल उठाए। उनका कहना था कि आवेदन करने वाली कंपनी का गठन महज एक वर्ष पहले हुआ है और उसकी चुकता पूंजी केवल एक करोड़ रुपये है, जबकि गुरुग्राम और नूंह जैसे क्षेत्रों से हर महीने लगभग 777 करोड़ रुपये का बिजली राजस्व प्राप्त होता है। ऐसे में इतनी बड़ी जिम्मेदारी संभालने के लिए कंपनी की तकनीकी क्षमता, संसाधन और अनुभव पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

एसोसिएशन ने यह भी तर्क दिया कि गुरुग्राम और नूंह क्षेत्र डीएचबीवीएन के कुल राजस्व का लगभग 27.5 प्रतिशत योगदान देते हैं। यदि लाभकारी उपभोक्ता निजी कंपनी की ओर चले गए तो क्रॉस-सब्सिडी व्यवस्था प्रभावित होगी, जिसका सीधा असर सामान्य उपभोक्ताओं पर पड़ेगा और भविष्य में बिजली दरों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ सकता है। अब सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग जल्द ही इस प्रस्ताव पर अपना अंतिम निर्णय सुनाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल मंडियों में 1509 धान की आवक बढ़ी, किसानों को मिल रहा 900 रुपये तक अधिक भाव

summer express ,बलिंदर कुमार, कैथल। जिले की अनाज मंडियों में 1509 किस्म की धान की आवक लगातार बढ़ रही है। आवक बढ़ने के साथ ही मंडियों में खरीद प्रक्रिया भी तेज हो गई है। हालांकि मंडियों में पहुंच रही अधिकांश धान में नमी अधिक होने के कारण किसानों को फसल सुखाने के लिए उसे मंडी के...

अंबाला में PM मोदी के जन्मदिवस पर जले आशीर्वाद के दीये, अनिल विज ने की दीर्घायु की कामना

 summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर अंबाला के नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में देर रात आशीर्वाद के दीये जलाए गए। इस दौरान पूरे पार्क को रंग-बिरंगी बिजली की लड़ियों से सजाया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज, उपायुक्त और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए।...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

पंचकूला के विकास पर खर्च होंगे 829 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया...

चंडीगढ़ में 6.20 करोड़ के विकास कार्य मंजूर, पानी-सड़क-पार्क और जनसुविधाओं पर खर्च होगी राशि

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति (एफएंडसीसी) ने शहर में नागरिक सुविधाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए 6.20 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों को मंजूरी दी है। शुक्रवार को मेयर सौरभ जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पानी की सप्लाई, सीवरेज, सड़क, पार्क,...

अंबाला में अधूरे प्रोजेक्टों और अवैध कॉलोनियों पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर में अधूरे विकास कार्यों, अवैध कॉलोनियों और नगर निगम में कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद धीमान ने अंबाला कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि शहर के रुके हुए विकास कार्यों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.