Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में कांग्रेस सम्मेलन: सुरजेवाला ने भाजपा पर साधा निशाना, कार्यकर्ताओं से दोगुनी मेहनत की अपील

summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला)। फरीदाबाद के एमसी ब्लॉक-1 में कांग्रेस की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और प्रदेश प्रभारी संजय दत्त पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने तीनों नेताओं का फूलमालाओं से स्वागत किया। सम्मेलन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से काम करने का आह्वान किया।

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि फरीदाबाद में कांग्रेस के सामने कई चुनौतियां हैं। पिछले तीन लोकसभा चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से कांग्रेस को बाहर निकालने की ताकत केवल कार्यकर्ताओं में है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पहले से दोगुनी मेहनत करनी होगी। सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों के शासन में फरीदाबाद अपराध का गढ़ बन गया है।

हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने फरीदाबाद में प्रदूषण और पानी की समस्या का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हो चुका है और लोगों को दूषित पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यमुना में रोजाना करीब 30 करोड़ लीटर सीवरेज बिना ट्रीटमेंट के छोड़ा जा रहा है। इसके कारण भूमिगत जल भी प्रदूषित हो रहा है और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

राव नरेंद्र सिंह ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह फरीदाबाद की प्रदूषण और सीवरेज से जुड़ी समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों को साफ पानी और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।

सम्मेलन में सुरजेवाला ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर भी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा नेताओं के इशारे पर काम कर रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि लोगों के वोट बदले जा रहे हैं और उनके मताधिकार को छीना जा रहा है।

सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री तक इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय होकर काम करने का आह्वान किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में कांग्रेस सम्मेलन: सुरजेवाला ने भाजपा पर साधा निशाना, कार्यकर्ताओं से दोगुनी मेहनत की अपील

summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला)। फरीदाबाद के एमसी ब्लॉक-1 में कांग्रेस की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और प्रदेश प्रभारी संजय दत्त पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने तीनों नेताओं का फूलमालाओं से स्वागत किया। सम्मेलन...

रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों पर सख्ती, गुरुग्राम में 150 इमारतें सील

summer express, गुरुग्राम। रिहायशी क्षेत्रों में नियमों के विपरीत चल रही कमर्शियल गतिविधियों पर अब कार्रवाई तेज होगी। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जिन क्षेत्रों का भू-उपयोग केवल रिहायशी गतिविधियों के लिए निर्धारित है, वहां व्यावसायिक गतिविधियां संचालित नहीं की जा सकतीं। ऐसे मामलों में संबंधित परिसर को पहले सील करने की कार्रवाई...

एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर लौटे कमलजीत का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

summer express ,रेवाड़ी। एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे गांव सुलखा निवासी निशानेबाज कमलजीत का एयरपोर्ट पर परिजनों और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। कमलजीत ने सुरुचि सिंह के साथ भारतीय जोड़ी के रूप में स्वर्ण पदक जीता। दोनों ने स्पर्धा में एशियन गेम्स रिकॉर्ड भी...

धारूहेड़ा ईएसआईसी डिस्पेंसरी में हड़कंप, कर्मचारी की कार पर मिला धमकी पत्र

summer express , रेवाड़ी। धारूहेड़ा की ईएसआईसी डिस्पेंसरी नंबर-2 में सोमवार को एक कर्मचारी की कार पर दो पन्नों का हस्तलिखित धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मच गया। पत्र में डॉक्टर से लेकर चपरासी तक डिस्पेंसरी के पूरे स्टाफ को जान से मारने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई...

गुरुग्राम में पानी की टंकी फटी, चार वर्षीय बच्ची की मौत

summer express, गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में सेक्टर-83 स्थित जी-21 सोसायटी के बाहर नवनिर्मित पानी की टंकी अचानक फटने से बड़ा हादसा हो गया। टंकी के नीचे नहा रहे बच्चों में से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चे के भी हादसे में मारे जाने की बात सामने आई है। हालांकि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.