Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इनिशिएटर्स ऑफ चेंज को मिला नया नेतृत्व, गुरसिमर सिंह अध्यक्ष और जसनूर कौर उपाध्यक्ष चुनी गईं

summer express , लुधियाना। युवा सशक्तिकरण और मानवतावादी कार्यों से जुड़ी संस्था इनिशिएटर्स ऑफ चेंज को नया नेतृत्व मिल गया है। रविवार को हुए चुनाव में गुरसिमर सिंह को अध्यक्ष और जसनूर कौर को उपाध्यक्ष चुना गया। दोनों पदों के लिए मतदान के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए गए।

चुनाव प्रक्रिया का संचालन मिथिल गोयल ने किया। इसके बाद संस्था के चेयरमैन एवं संस्थापक गौरवदीप सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद की शपथ दिलाई।

इनिशिएटर्स ऑफ चेंज पंजाब आधारित युवा संस्था है, जो वर्ष 2015 से शिक्षा, मानवतावादी सहायता और युवा नेतृत्व के क्षेत्र में कार्य कर रही है। संस्था से 2,000 से अधिक युवा वॉलंटियर्स जुड़े हुए हैं, जो विभिन्न सामाजिक पहलों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए योगदान दे रहे हैं।

अध्यक्ष चुने जाने के बाद गुरसिमर सिंह ने संस्था के सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि एक वॉलंटियर के तौर पर संस्था के साथ काम करना उनके लिए सीखने और संतोष देने वाला अनुभव रहा है। उन्होंने कहा कि अब वह संस्था के लिए और अधिक योगदान देने तथा समाज में सार्थक प्रभाव पैदा करने के लिए काम करेंगे।

वहीं, उपाध्यक्ष जसनूर कौर ने जिम्मेदारी सौंपने के लिए संस्था के सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह संस्था की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और उसके उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत करेंगी।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के ट्रस्टी तवलीन कौर, त्रिशमीत कौर, प्रेम सिंह और अर्शिया लेखी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष अर्शनूर सिंह और उपाध्यक्ष खुशी मल्होत्रा को उनके कार्यकाल के दौरान दिए गए योगदान के लिए सम्मानित कर विदाई दी गई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हाई कोर्ट सख्त :सांसद-विधायकों के मामलों में मांगी केंद्रीय एजेंसियों से जानकारी

summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सांसदों और विधायकों से जुड़े आपराधिक मामलों की निगरानी को और प्रभावी बनाने के मामले में सुनवाई स्थगित कर दी। कोर्ट ने कहा कि मामले से संबंधित कुछ हलफनामे अभी दाखिल होना बाकी हैं। इसके चलते मामले को अब सात अक्टूबर 2026 को...

662 करोड़ के मनी लांड्रिंग आरोप में रियल एस्टेट कारोबारी जरनैल सिंह बाजवा की जमानत खारिज

summer express , मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने रियल एस्टेट कारोबारी और बाजवा डेवलपर्स लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक जरनैल सिंह बाजवा की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दर्ज मनी लांड्रिंग मामले में आरोप है कि रियल एस्टेट परियोजनाओं के लिए घर खरीदारों...

इनिशिएटर्स ऑफ चेंज को मिला नया नेतृत्व, गुरसिमर सिंह अध्यक्ष और जसनूर कौर उपाध्यक्ष चुनी गईं

summer express , लुधियाना। युवा सशक्तिकरण और मानवतावादी कार्यों से जुड़ी संस्था इनिशिएटर्स ऑफ चेंज को नया नेतृत्व मिल गया है। रविवार को हुए चुनाव में गुरसिमर सिंह को अध्यक्ष और जसनूर कौर को उपाध्यक्ष चुना गया। दोनों पदों के लिए मतदान के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए गए। चुनाव प्रक्रिया का संचालन मिथिल गोयल...

पंचकूला में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

summer express , पंचकूला। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन सोमवार को पंचकूला में देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन स्थल पर...

अंबाला हादसे के घायलों से मिले सांसद वरुण मुलाना, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला के धूलकोट में तीन मंजिला इमारत गिरने के हादसे में अब तक 6 मजदूरों की मौत हो चुकी है। हादसे के बाद कुल 18 मजदूरों को अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया था। इनमें से 6 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि कुछ घायलों को प्राथमिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.