Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लिव इन रिलेशन के बाद  युवक व परिवार ने किया शादी से इंकार, मोहाली की रहने वाली है पीड़िता

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मोहाली की रहने वाली एक युवती ने मुस्लिम युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक लिव-इन रिलेशन में रहने और बाद में शादी से इनकार करने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता आज दूसरी बार न्याय की गुहार लेकर एसपी कार्यालय मंडी पहुंची और आरोपी युवक के द्वारा उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाने के आरोप जड़े। पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक और उसका पूरा अब शादी से इंकार कर रहा है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी युवक मंडी शहर में दर्जी का काम करता है और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फ नगर का रहने वाला है। युवती का कहना है कि इसी साल जनवरी में सोशल मीडिया पर चैट करने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और अप्रैल माह से दोनो लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। 

इस दौरान वह दोनों कई बार मंडी और मोहाली में एक दूसरे से मिलते रहे और आरोपी हर बार उसे शादी करने का दिलासा देता रहा। बीते माह 13 अगस्त को जब वह मंडी पहुंची तो आरोपी युवक व उसके परिवार ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद वह सीटी चौकी मंडी गई, लेकिन वहाँ उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। बाद में उसने मुजफ्फरपुर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज करायी और फिर मामला मंडी पुलिस के पास पहुंचा। जहां बाद में इनका समझौता हो गया और फिर दो दिन बाद आरोपी युवक इसे मोहाली लेकर चला गया। पीड़ित के अनुसार आरोपी 2 दिन बाद उसे मोहाली छोड़ कर गायब हो गया है। पीड़िता का यह भी कहना है कि उसका आईफोन, गहने और करीब एक लाख रुपये भी आरोपी के पास ही हैं, जिन्हें वह मेसेज करने के बाद भी वापस नहीं कर रहा है। मीडिया को दिए बयान में पीड़िता ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उसका मेडिकल देरी से कराने के भी आरोप लगाए हैं।

वहीं इस मामले में एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत पुलिस के संज्ञान में आई है। सदर थाने की टीम द्वारा आरोपी युवक की तलाश की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है। मामले की जांच को लेकर एसआईटी का भी गठन किया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा और पीड़िता का न्याय दिलाया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लिव इन रिलेशन के बाद  युवक व परिवार ने किया शादी से इंकार, मोहाली की रहने वाली है पीड़िता

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मोहाली की रहने वाली एक युवती ने मुस्लिम युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक लिव-इन रिलेशन में रहने और बाद में शादी से इनकार करने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता आज दूसरी बार न्याय की गुहार लेकर एसपी कार्यालय मंडी पहुंची और आरोपी युवक के द्वारा उसके साथ...

विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश,समयसीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने पर जोर

Summer express/सोलन-: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने सोलन विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को परियोजनाओं में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।डॉ. शांडिल ने जिला एवं...

पत्नी की मौत के दो महीने बाद कबड्डी मैदान पर लौटे शीलू बल्हारा, बने बेस्ट कैचर

summer express , रोहतक। सर्कल कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा ने पत्नी मुस्कान बल्हारा की मौत के करीब दो महीने बाद खेल के मैदान पर वापसी की।  गुरुग्राम के सिलानी गांव में आयोजित कबड्डी कप में शीलू बहू अकबरपुर की टीम की ओर से मैदान में उतरे। लंबे समय बाद उन्हें खेलते देखने के लिए बड़ी...

धौलाधार की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, बारिश के बाद चांदी सी चमकीं पहाड़ियां

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा-:कांगड़ा जिले में मौसम ने अचानक करवट बदली है। धौलाधार की ऊंची पर्वत चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जबकि मैदानी और निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर देखने को मिला। बर्फबारी के बाद धौलाधार की चोटियां सफेद चादर से ढक गईं, जिससे पूरा पहाड़ी क्षेत्र बेहद खूबसूरत नजर आया।...

गुरुग्राम में DGP अजय सिंघल की अपराधियों को चेतावनी, गन उठाई तो मिलेगा जवाब

summer express , गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। हरियाणा पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) अजय सिंघल ने अपराधियों और साइबर ठगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुरुग्राम के सेक्टर 17-18 में नवनिर्मित पुलिस थाने का उद्घाटन करने पहुंचे डीजीपी ने कहा कि यदि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.