Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना का युवक जम्मू में 21 ग्राम हेरोइन जैसे पदार्थ के साथ गिरफ्तार

summer express , लुधियाना। जम्मू पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लुधियाना निवासी एक युवक को अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जम्मू के दोमाना थाना क्षेत्र के मशीन डोमाना इलाके में कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 21.04 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, विशेष सूचना के आधार पर दोमाना थाना की टीम ने आरोपी को पकड़ा। उसकी पहचान रोहित कुमार पुत्र तरसेम लाल निवासी लेबर कॉलोनी, जवाहर नगर कैंप, लुधियाना के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 21.04 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

इस संबंध में दोमाना थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 के तहत एफआईआर नंबर 207/2026 दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जांच के दौरान पुलिस ड्रग नेटवर्क से जुड़े आगे और पीछे के संपर्कों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जम्मू पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना का युवक जम्मू में 21 ग्राम हेरोइन जैसे पदार्थ के साथ गिरफ्तार

summer express , लुधियाना। जम्मू पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लुधियाना निवासी एक युवक को अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जम्मू के दोमाना थाना क्षेत्र के मशीन डोमाना इलाके में कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 21.04 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ...

स्कूल वाहन की चपेट में आई 19 माह की बच्ची, मौके पर मौत

summer express बेंगलुरु। कर्नाटक के मैसूर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक साल सात महीने की बच्ची की स्कूल वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब शास्त्री पब्लिक स्कूल का वाहन चार वर्षीय बच्चे को स्कूल से उसके घर छोड़ने पहुंचा था। जानकारी के अनुसार, वाहन...

साच पास में 3-4 इंच ताजा हिमपात..प्रशासन ने पर्यटकों और वाहन चालकों से एहतियात बरतने की अपील

Summer express/चंबा,मंजूर पठान-: चंबा जिला के प्रसिद्ध साच पास में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। देर रात साच पास क्षेत्र में करीब तीन से चार इंच तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया। अचानक हुई बर्फबारी के कारण साच पास से गुजरने वाली कई गाड़ियां भी फंस गईं, जिन्हें बाद में लोक निर्माण...

किन्नौर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, निगम भंडारी ने लगाए गंभीर आरोप

किन्नौर-: जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में कांग्रेस जिला अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग में कथित अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित...

कांगड़ा ने खोया अपनी बुलंद आवाज, पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: हिमाचल प्रदेश की राजनीति के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और कांगड़ा की राजनीति में अपनी स्पष्ट एवं बेबाक पहचान रखने वाले मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से कांगड़ा सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में शोक की लहर है। राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.