Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नशे के खिलाफ यात्रा के दौरान मनोज तिवारी के लुधियाना पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

summer express , लुधियाना | नशे के खिलाफ जागरूकता और लोगों को इस गंभीर सामाजिक समस्या के विरुद्ध एकजुट करने के लिए निकाली जा रही यात्रा के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद मनोज तिवारी के लुधियाना पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा रेलवे स्टेशन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सुमित टंडन, गुरदीप सिंह गोशा, संजय गोसाई, संजीव चौधरी, विजय गुप्ता, बॉबी जिंदल, चंदन गुप्ता, सिद्धार्थ मोदगिल, राहुल टंडन, चिराग अरोड़ा, करनवीर दुगरी, विशाल लहौट, मलकीत सिंह सेठी और रूप सिंह सहित भाजपा नेताओं ने मनोज तिवारी जी को सिरोपा और बुके भेंट कर जयकारों की गूंज में स्वागत किया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे से बचाना केवल किसी एक पार्टी या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग को इकट्ठा होकर इस लड़ाई में योगदान देना होगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब में इस समय सरकार की जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी की है। इसलिए नशे की रोकथाम, नशा तस्करी के नेटवर्क पर लगाम और युवाओं के पुनर्वास के लिए सरकार को अपनी कार्यप्रणाली का जवाब देना चाहिए।

भाजपा नेताओं ने कहा कि नशे के विरुद्ध केवल बयानबाजी काफी नहीं है। जमीनी स्तर पर सख्त कार्रवाई, तस्करी के नेटवर्क को तोड़ना और युवाओं के लिए रोजगार व खेल के अवसर बढ़ाना समय की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और पंजाब में डबल इंजन की सरकार होने से केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल के साथ नशे के खिलाफ प्रभावी ढंग से कार्रवाई की जा सकती है। पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर समाज के हर वर्ग को एकजुट होना पड़ेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ यात्रा के दौरान मनोज तिवारी के लुधियाना पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

summer express , लुधियाना | नशे के खिलाफ जागरूकता और लोगों को इस गंभीर सामाजिक समस्या के विरुद्ध एकजुट करने के लिए निकाली जा रही यात्रा के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद मनोज तिवारी के लुधियाना पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा रेलवे स्टेशन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर...

लुधियाना का युवक जम्मू में 21 ग्राम हेरोइन जैसे पदार्थ के साथ गिरफ्तार

summer express , लुधियाना। जम्मू पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लुधियाना निवासी एक युवक को अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जम्मू के दोमाना थाना क्षेत्र के मशीन डोमाना इलाके में कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 21.04 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ...

स्कूल वाहन की चपेट में आई 19 माह की बच्ची, मौके पर मौत

summer express बेंगलुरु। कर्नाटक के मैसूर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक साल सात महीने की बच्ची की स्कूल वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब शास्त्री पब्लिक स्कूल का वाहन चार वर्षीय बच्चे को स्कूल से उसके घर छोड़ने पहुंचा था। जानकारी के अनुसार, वाहन...

साच पास में 3-4 इंच ताजा हिमपात..प्रशासन ने पर्यटकों और वाहन चालकों से एहतियात बरतने की अपील

Summer express/चंबा,मंजूर पठान-: चंबा जिला के प्रसिद्ध साच पास में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। देर रात साच पास क्षेत्र में करीब तीन से चार इंच तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया। अचानक हुई बर्फबारी के कारण साच पास से गुजरने वाली कई गाड़ियां भी फंस गईं, जिन्हें बाद में लोक निर्माण...

किन्नौर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, निगम भंडारी ने लगाए गंभीर आरोप

किन्नौर-: जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में कांग्रेस जिला अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग में कथित अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.