Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयराम ठाकुर के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार,बोले- क्या ज्योतिषी बन गए हैं नेता प्रतिपक्ष?

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के हालिया बयान पर पलटवार किया है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया था कि पंचायत चुनाव में हार की आशंका के चलते मुख्यमंत्री सुक्खू सहमे हुए हैं और विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सुरक्षित सीट तलाश रहे हैं।नरेश चौहान ने जयराम ठाकुर के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या नेता प्रतिपक्ष अब ज्योतिषी बन गए हैं, जो पहले ही चुनाव को लेकर भविष्यवाणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के भीतर चल रही परिस्थितियों के कारण जयराम ठाकुर पर राजनीतिक दबाव है और इसी वजह से वह इस तरह के बयान दे रहे हैं।

चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के हितों को प्राथमिकता देते हुए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने वाइल्ड फ्लावर हॉल को लेकर सरकार के प्रयास, BBMB में हिमाचल के अधिकार और किशाऊ समझौते का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के हितों की मजबूती से पैरवी कर रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के बावजूद हिमाचल सरकार प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। चौहान ने RDG का मुद्दा उठाते हुए कहा कि केंद्र द्वारा इसे बंद किए जाने पर भाजपा नेताओं ने प्रदेश के हित में आवाज नहीं उठाई।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जयराम ठाकुर के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार,बोले- क्या ज्योतिषी बन गए हैं नेता प्रतिपक्ष?

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के हालिया बयान पर पलटवार किया है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया था कि पंचायत चुनाव में हार की आशंका के चलते मुख्यमंत्री सुक्खू सहमे हुए हैं और विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सुरक्षित सीट...

नशे के खिलाफ यात्रा के दौरान मनोज तिवारी के लुधियाना पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

summer express , लुधियाना | नशे के खिलाफ जागरूकता और लोगों को इस गंभीर सामाजिक समस्या के विरुद्ध एकजुट करने के लिए निकाली जा रही यात्रा के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद मनोज तिवारी के लुधियाना पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा रेलवे स्टेशन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर...

लुधियाना का युवक जम्मू में 21 ग्राम हेरोइन जैसे पदार्थ के साथ गिरफ्तार

summer express , लुधियाना। जम्मू पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लुधियाना निवासी एक युवक को अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जम्मू के दोमाना थाना क्षेत्र के मशीन डोमाना इलाके में कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 21.04 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ...

स्कूल वाहन की चपेट में आई 19 माह की बच्ची, मौके पर मौत

summer express बेंगलुरु। कर्नाटक के मैसूर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक साल सात महीने की बच्ची की स्कूल वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब शास्त्री पब्लिक स्कूल का वाहन चार वर्षीय बच्चे को स्कूल से उसके घर छोड़ने पहुंचा था। जानकारी के अनुसार, वाहन...

साच पास में 3-4 इंच ताजा हिमपात..प्रशासन ने पर्यटकों और वाहन चालकों से एहतियात बरतने की अपील

Summer express/चंबा,मंजूर पठान-: चंबा जिला के प्रसिद्ध साच पास में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। देर रात साच पास क्षेत्र में करीब तीन से चार इंच तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया। अचानक हुई बर्फबारी के कारण साच पास से गुजरने वाली कई गाड़ियां भी फंस गईं, जिन्हें बाद में लोक निर्माण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.