Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सेक्टर-99 के किराये के फ्लैट में कारोबारी ने खुद को गोली मारी, मौत

रात को दोस्त से कहा था- सुबह नहीं जगाना, कमरे का दरवाजा खोलने पर मिला शव

सागर पाहवा मोहाली

सेक्टर-99 में किराये के फ्लैट में रह रहे 35 वर्षीय कारोबारी मनप्रीत सिंह की मंगलवार सुबह गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मनप्रीत ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारी। घटना के समय उसका एक दोस्त भी फ्लैट में मौजूद था। सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर दोस्त ने दरवाजा खोला तो अंदर मनप्रीत का शव पड़ा मिला। पास ही उसकी लाइसेंसी पिस्तौल भी बरामद हुई।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक हरियाणा के शाहाबाद का रहने वाला था। पुलिस ने परिवार को घटना की सूचना दे दी है।

रात को दोस्त से कहा था- सुबह नहीं जगाना

पुलिस के मुताबिक, मनप्रीत सोमवार रात अपने दोस्त के साथ खाना खाने के लिए बाहर गया था। इसके बाद दोनों सेक्टर-99 स्थित फ्लैट में लौटे और अलग-अलग कमरों में सोने चले गए। दोस्त के अनुसार, रात को मनप्रीत ने उससे कहा था कि सुबह उसे न जगाए, क्योंकि वह देर से उठेगा।

मंगलवार सुबह घरेलू काम करने वाली महिला फ्लैट पर पहुंची। काफी देर तक मनप्रीत के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसने उसके दोस्त को इसकी जानकारी दी। दोस्त ने कमरे का दरवाजा खोला तो मनप्रीत अंदर मृत मिला। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी पिस्तौल बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और दोस्त से पूछताछ कर रही है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सेक्टर-99 के किराये के फ्लैट में कारोबारी ने खुद को गोली मारी, मौत

रात को दोस्त से कहा था- सुबह नहीं जगाना, कमरे का दरवाजा खोलने पर मिला शव सागर पाहवा मोहाली सेक्टर-99 में किराये के फ्लैट में रह रहे 35 वर्षीय कारोबारी मनप्रीत सिंह की मंगलवार सुबह गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मनप्रीत ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को...

कांग्रेस ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, बोले—चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुनील बरसैन ने पत्रकार वार्ता कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और हाल में सामने आए चुनाव संबंधी मुद्दों को लेकर सवाल उठाए। बरसैन ने 26 सितंबर को चुनाव आयोग की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता का हवाला देते हुए आयोग के भीतर निर्णय लेने की प्रक्रिया पर...

शिमला में किसान कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक, सेब पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

Summer express/शिमला,संजू-: हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक शिमला में आयोजित हुई। बैठक में किसानों और बागवानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ संगठन को प्रदेश की हर पंचायत और हर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया। इस दौरान सेब पर आयात शुल्क में कमी के मुद्दे को...

फरीदाबाद में पुजारी हत्याकांड का खुलासा, नशे से रोकने पर की थी हत्या

summer express , अनिल मंगला,फरीदाबाद। सेक्टर-30 बाईपास रोड पर नहर किनारे स्थित मंदिर के 65 वर्षीय पुजारी ओमप्रकाश की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पुजारी ने आरोपियों को मंदिर परिसर के पास नशा करने से रोका था, जिसके बाद उन्होंने उनके साथ...

ईडी चंडीगढ़ की 14 जगहों पर तलाशी: हरियाणा सरकार के ₹645 करोड़ गबन का मनी लॉन्ड्रिंग केस

summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। ईडी चंडीगढ़ जोनल ऑफिस-II ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर तलाशी की। यह जांच हरियाणा सरकार, चंडीगढ़ म्युनिसिपल कॉरपोरेशन आदि के ₹645 करोड़ सार्वजनिक फंड के कथित गबन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में है। चंडीगढ़ के तीन प्रमुख ज्वेलर की दुकानों और ठिकानों पर ईडी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.