Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल के गांव फरल में पुलिस का कॉम्बिंग अभियान, हथकढ़ी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत कैथल पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में सोमवार सुबह पूंडरी क्षेत्र के गांव फरल में संदिग्ध नशा तस्करों के ठिकानों पर विशेष कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में करीब 150 पुलिस कर्मचारियों की 10 टीमें शामिल रहीं। पुलिस ने स्निफर डॉग और कमांडो दस्ते की मदद से गांव में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक आरोपी को सवा 25 बोतल हथकढ़ी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह अभियान पुलिस महानिदेशक हरियाणा अजय सिंघल के आदेशों पर और एसपी मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। डीएसपी हेडक्वार्टर बीर भान की अगुवाई में हुई कार्रवाई में पूंडरी थाना प्रभारी पीएसआई सुनील और एसडीयू इंचार्ज पीएसआई संदीप की टीमें भी शामिल रहीं।

डीएसपी बीर भान ने बताया कि अभियान का उद्देश्य नशा तस्करों और अन्य अपराधियों पर शिकंजा कसना, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के बीच कानून का भय पैदा करना है। उन्होंने कहा कि कैथल पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

डीएसपी के अनुसार, कैथल पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक नशा तस्करी से जुड़े करीब 200 मामलों में लगभग 320 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ आम लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें नशा बेचने वाले या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में शामिल व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। डीएसपी बीर भान ने कहा कि नशा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में मौसम रहेगा साफ: धुंध और बारिश का अलर्ट नहीं, कई शहरों में AQI 200 पार

Summer express, अमृतसर। पंजाब में मौसम का मिजाज फिलहाल सामान्य रहने का अनुमान है। पिछले कुछ दिनों से धुंध को लेकर जारी यलो अलर्ट से अब राहत मिल गई है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रदेश में न तो धुंध और न ही बारिश को...

लखीसराय में कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, पांच लोगों की मौत और चार घायल

Summer express, लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। हादसा लखीसराय-जमुई मार्ग पर गुणसागर के पास उस समय हुआ, जब कार और कोयला लदे ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में कार...

हरियाणा में ठंड के साथ स्मॉग का प्रकोप बढ़ा, बालसमंद में 8.9 डिग्री पहुंचा पारा

Summer express, हिसार। हरियाणा में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। रात के तापमान में गिरावट के साथ कई इलाकों में स्मॉग की स्थिति भी गंभीर होने लगी है। राजस्थान सीमा से सटे हिसार जिले के बालसमंद में प्रदेश की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान गिरकर 8.9 डिग्री सेल्सियस पर...

सोनीपत में रोडवेज बसों की बदहाल स्थिति उजागर, लगातार दूसरे दिन रास्ते में खराब हुई बस

Summer express, सोनीपत। गोहाना सब-डिपो की हरियाणा रोडवेज बसों में लगातार सामने आ रही तकनीकी खराबी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। बसों के रखरखाव और मरम्मत व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मंगलवार को रोहतक से गोहाना आ रही एक रोडवेज बस के अगले पहिये से अचानक धुआं निकलने लगा। स्थिति...

हांसी में पूर्व सरपंच पर हमला, मौजूदा सरपंच समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

हांसी। ढाणी कुम्हारान के 70 वर्षीय पूर्व सरपंच नंदलाल पर हुए हमले के मामले में सदर थाना पुलिस ने मौजूदा सरपंच अनूप समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूर्व सरपंच ने आरोप लगाया है कि जमीन विवाद की पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने रास्ते में घेरकर उन पर हमला किया। घायल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.