Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में ट्रक लूटने आए बदमाशों ने एसपीओ को थार से कुचला, हालत गंभीर

Summer express, पलवल। पलवल-हथीन रोड पर ट्रक लूटने की कोशिश कर रहे बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। बदमाशों को रोकने का प्रयास कर रहे हरियाणा पुलिस के विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) दयाराम को आरोपियों ने थार गाड़ी से टक्कर मार दी। हादसे में एसपीओ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने लूटे गए ट्रक को बरामद कर लिया है, जबकि आरोपी फरार हैं।

जानकारी के अनुसार, पलवल जिले के रणसीका गांव निवासी साबिर ट्रक चालक हैं। वह शाम उत्तराखंड के रुद्रपुर से पेपर सीट का माल लेकर राजस्थान के जयपुर जा रहे थे। रात करीब दो बजे जब वह हथीन रोड पर रतिपुर गांव के पास पहुंचे तो थार गाड़ी में सवार चार बदमाशों ने लूट के इरादे से उनका रास्ता रोकने की कोशिश की। बदमाशों के इरादे भांपकर साबिर ने ट्रक नहीं रोका और आगे बढ़ते हुए पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दे दी।

आरोप है कि बदमाशों ने ट्रक का पीछा किया और हथीन के पास उसे रुकवा लिया। इसके बाद उन्होंने चालक साबिर के साथ मारपीट की। दो बदमाश ट्रक में सवार हो गए, जबकि अन्य दो साबिर को अपनी थार गाड़ी में बैठाकर पलवल की ओर ले जाने लगे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया।

पुलिस वाहन में मौजूद एसपीओ दयाराम ने बदमाशों की थार को रोकने के लिए नीचे उतरकर प्रयास किया। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें गाड़ी से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद बदमाश थार गाड़ी और चालक साबिर को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

घायल एसपीओ को तत्काल पलवल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए फरीदाबाद के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने हथीन क्षेत्र से लूटे गए ट्रक को सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

संत रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष पर निकलेगी समरसता संकल्प यात्रा, हरियाणा के 23 जिलों में होंगे कार्यक्रम

Summer express/सिरसा ,विजय कुमार-:पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दुग्गल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज ने समाज को समानता, सद्भाव और भाईचारे का जो मार्ग दिखाया था, वह आज भी प्रासंगिक है। उनके 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाली समरसता संकल्प यात्रा सामाजिक एकता को मजबूत करने...

अम्बाला में अयोध्या की तर्ज पर बनेगा भव्य श्रीराम मंदिर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की 51 लाख रुपये देने की घोषणा

Summer express/अम्बाला-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अम्बाला की पावन धरती पर बनने वाला श्रीराम मंदिर श्रद्धा और आस्था का भव्य केंद्र होगा। इस मंदिर का निर्माण अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की तर्ज पर किया जाएगा। मंदिर के निर्माण के बाद अम्बाला आने वाले श्रद्धालुओं को यहां अयोध्या के भव्य मंदिर...

धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच स्थापित करने का प्रस्ताव पारित, एडवोकेट रोहित शर्मा ने सरकार का जताया आभार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच स्थापित करने संबंधी प्रस्ताव पारित होने पर हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रोहित शर्मा ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे...

मच्छी मंडी में दुकानदारों की समस्याएं सुनने पहुंचे चेयरमैन गिल, नए बाथरूम बनवा कर दी राहत

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज ताजपुर रोड स्थित मच्छी मंडी में दुकानदारों को पेश आ रही समस्याओं का जायजा लेने के लिए मार्केट कमेटी के चेयरमैन गुरजीत सिंह गिल और सचिव गुरदीप सिंह खंगूड़ा ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मछली मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।एसोसिएशन की ओर...

पूर्व मंत्री शरणजीत ढिल्लों के भाई जगतार सिंह ढिल्लों का निधन

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका साहनेवाल के अंतर्गत आते गांव भागपुर के सरपंच गगनदीप सिंह ढिल्लों को उस समय गहरा सदमा पहुंचा, जब उनके पूजनीय पिता जगतार सिंह ढिल्लों अचानक इस दुनिया को अलविदा कह गए।स्वर्गीय जगतार सिंह ढिल्लों पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज शरणजीत सिंह ढिल्लों तथा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.