Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पठानकोट में गनपॉइंट पर महिंद्रा XUV500 लूटी, पंजाब-जम्मू सीमा पर अलर्ट

Summer express, पठानकोट। पंजाब के पठानकोट में पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर डाउनटाउन इलाके में हथियार के बल पर महिंद्रा XUV500 कार लूटने का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाश कार लेकर फरार हो गए। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और पंजाब व जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है।

जानकारी के अनुसार, वारदात रात करीब 11 बजे हुई। बदमाशों ने गनपॉइंट पर कार को अपने कब्जे में लिया और मौके से फरार हो गए। लूटी गई गाड़ी सफेद रंग की महिंद्रा XUV500 है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर PB35AA-9902 बताया गया है। यह वाहन पंजाब में बमियाल सेंटर के नाम से पंजीकृत बताया जा रहा है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमा और नेशनल हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। विभिन्न नाकों पर वाहनों की जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां इस आशंका को ध्यान में रखते हुए भी सतर्कता बरत रही हैं कि लूटी गई गाड़ी का इस्तेमाल किसी बड़ी आपराधिक या आतंकी वारदात में किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

पठानकोट के एसएसपी मनप्रीत सिंह के अनुसार, कार लूटने के बाद आरोपी फरार हो गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार चालक का अपहरण नहीं किया गया है। साथ ही, अभी यह कहना भी सही नहीं होगा कि बदमाश वारदात के बाद जम्मू-कश्मीर की ओर भागे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं, जम्मू पुलिस कंट्रोल रूम की ओर से जारी अलर्ट में अलग जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि हथियारबंद अज्ञात हमलावरों ने गनपॉइंट पर चालक का अपहरण किया और उसे कार समेत डाउनटाउन पठानकोट से कठुआ की दिशा में ले गए। इस सूचना के बाद पुलिस अधिकारियों, सुरक्षा इकाइयों और सीमावर्ती नाकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस हाईवे और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच एजेंसियां बदमाशों की पहचान करने और लूटी गई कार का पता लगाने में जुटी हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

शादी से लौट रहे परिवारों पर टूटा काल,भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, कई घायल

Summer express/करनाल,  (राकेश कुमार शर्मा)-:करनाल में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर दो परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया। ओएसडी कट से अमृतधारा की ओर जाने वाले मार्ग पर बीती रात दो कारों के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार डिवाइडर को पार करते...

हिमाचल में भूकंप से हिली धरती, सुबह झटकों से सहमे लोग, शिमला से 67 किलोमीटर दूर था केंद्र

Summer express/शिमला: हिमाचल प्रदेश में रविवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राजधानी शिमला और आसपास के क्षेत्रों में सुबह-सुबह धरती हिलने से लोगों में हलचल मच गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 दर्ज की गई। शिमला से 67 किलोमीटर दूर था भूकंप का...

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी बनी मरीजों के लिए वरदान, कम खर्च में मिल रहा आधुनिक उपचार

Summer express मंडी, धर्मवीर। हिमाचल प्रदेश में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से अब मरीजों को सरकारी अस्पतालों में भी अत्याधुनिक तकनीक से उपचार की सुविधा मिल रही है। मंडी जिला के नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में शुरू की गई रोबोटिक सर्जरी की सुविधा मरीजों के लिए काफी मददगार साबित हो...

गन्ने के भाव को लेकर किसानों का आंदोलन तेज, 600 रुपये प्रति क्विंटल की मांग पर अड़े किसान, मिल को गन्ना सप्लाई बंद

Summer express/यमुनानगर,परवेज़ खान-:यमुनानगर में गन्ने के उचित भाव की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। किसानों के धरने का आज सातवां दिन है, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल सामने नहीं आई है। दूसरी तरफ सरस्वती शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू हुए चार दिन...

कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ खेतों में आजमाई किस्मत, ₹10 हजार से शुरू किया कारोबार… आज विदेशों तक पहुंची कुरुक्षेत्र के किसान की हल्दी

₹40 हजार की नौकरी छोड़ अपनाई खेती, ₹10 हजार से शुरू किया सफर; आज 8 देशों में पहुंच रही जितेंद्र की हल्दी Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-: अगर मन में कुछ नया करने का जुनून हो और मेहनत करने का हौसला हो, तो छोटी शुरुआत भी बड़ी सफलता की कहानी बन सकती है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.