Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, विपक्ष को घेरने की तैयारी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आगाज से पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस ने विपक्ष के सवालों का जवाब देने और सदन में सरकार का पक्ष मजबूती से रखने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। सोमवार को धर्मशाला के तपोवन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस की एआईसीसी प्रभारी रजनी पाटिल विशेष रूप से मौजूद रहीं। इस दौरान सत्र में उठने वाले प्रमुख मुद्दों, विपक्ष के संभावित हमलों और सरकार की ओर से रखे जाने वाले तथ्यों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि विधायक दल की बैठक की शुरुआत पूर्व कांग्रेस विधायक एवं वरिष्ठ नेता नंदलाल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। सभी विधायकों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नंदलाल का राजनीतिक जीवन ईमानदारी, सादगी और स्वच्छ छवि का प्रतीक रहा है। पार्टी और विधायक दल उनके योगदान को हमेशा याद रखेंगे।बैठक का एक प्रमुख एजेंडा पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुई कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर तैयार किए जा रहे श्वेत पत्र का मुद्दा रहा। मुख्यमंत्री ने बताया कि श्वेत पत्र तैयार करने के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में आठ मंत्रियों की कमेटी गठित की गई है। कमेटी में हर्षवर्धन चौहान, राजेश धर्माणी और विक्रमादित्य सिंह सहित आठ मंत्री शामिल हैं। यह कमेटी पूर्व सरकार के कार्यकाल से जुड़े विभिन्न मामलों की समीक्षा कर रही है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के समय कस्टमाइज्ड पैकेज के नाम पर नालागढ़-बद्दी क्षेत्र में करीब पांच हजार बीघा जमीन 99 साल की लीज पर महज एक करोड़ रुपये में दी गई। उन्होंने कहा कि ऐसे कई मामले हैं, जिनका उल्लेख भाजपा की ओर से पूर्व में जारी चार्जशीट और अन्य दस्तावेजों में भी किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्वेत पत्र को लेकर विधायक दल की बैठक में विस्तार से विचार-विमर्श हुआ है। कमेटी जल्द अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी और सरकार संबंधित तथ्यों को जनता के सामने रखेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर सदन के साथ-साथ जनता की अदालत में भी अपना पक्ष रखेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दीक्षांत के मंच से सुक्खू का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूलों के प्रवेश फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि जीवनभर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है। युवा अपनी शिक्षा और प्रतिभा का...

मलाणा में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला मकान जलकर राख, 13 कमरे हुए खाक, लाखों का नुकसान

Summer express/कुल्लू-:ऐतिहासिक मलाणा गांव में बीती रात भीषण अग्निकांड से एक परिवार की वर्षों की मेहनत पलभर में राख हो गई। रात करीब 12 बजे दिले राम के तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे भवन ने आग की लपटों का रूप ले...

देव जुन्गा के 22 टीका देवस्थल में उमड़ा आस्था का सैलाब,रातभर गूंजती रहीं पहाड़ी नाटियां

Summer express/शिमला (जुन्गा)। जुन्गा तहसील के ठूंड स्थित देव जुन्गा के ऐतिहासिक 22 टीका देवस्थल में देवोत्थान पर्व (देवठण) पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने देव जुन्गा के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। देवठण के उपलक्ष्य में बीती रात पारंपरिक देव जागरण...

सिरसा नगर परिषद UCS घोटाले पर CM नायब सैनी का बड़ा एक्शन, JE बर्खास्त करने के आदेश

Summer express/सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा में नगर परिषद से जुड़े UCS मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पंचायत भवन में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए...

शादी से लौट रहे परिवारों पर टूटा काल,भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, कई घायल

Summer express/करनाल,  (राकेश कुमार शर्मा)-:करनाल में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर दो परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया। ओएसडी कट से अमृतधारा की ओर जाने वाले मार्ग पर बीती रात दो कारों के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार डिवाइडर को पार करते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.