Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विपक्ष मुद्दों पर तथ्य और कागज के साथ आए, सरकार हर चर्चा के लिए तैयार : मुख्यमंत्री   सुक्खू

Summer express/राहुल चावला,धर्मशाला -:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सरकार पर आरोप लगाने के बजाय तथ्यों और दस्तावेजों के साथ विधानसभा में अपनी बात रखनी चाहिए। सरकार किसी भी काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा से पीछे नहीं हटेगी और विपक्ष को वॉकआउट का मौका नहीं दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष अक्सर भ्रष्टाचार समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर सदन में आता है, लेकिन कई बार उसके पास पर्याप्त तैयारी और तथ्य नहीं होते। उन्होंने कहा कि सरकार की रणनीति स्पष्ट है कि विपक्ष द्वारा उठाए गए हर प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी, ताकि आरोपों की सच्चाई सदन के सामने आए।सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश की संपदा को बचाने का संकल्प लिया है। न तो सरकारी संपदा को लुटने दिया जाएगा और न ही किसी को उसे लूटने का अधिकार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 75 लाख जनता ने सरकार को पांच साल के लिए संरक्षक बनाकर भेजा है और सरकार का दायित्व है कि वह प्रदेश के हितों की रक्षा करे।उन्होंने दावा किया कि सरकार के प्रयासों से आने वाले समय में करीब 3,000 करोड़ रुपये प्रदेश के खजाने में आएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अस्पतालों में डॉक्टर और मशीनों की कमी दूर करना तथा सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करना है।

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में शामिल हुए सुक्खू

मुख्यमंत्री ने दिल्ली दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि वह श्रीमती सोनिया गांधी की पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, अन्य राज्यों के नेता और गठबंधन दलों के नेता भी मौजूद रहे।उन्होंने सोनिया गांधी के राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने भारत की संस्कृति, पहनावे और रीति-रिवाजों को अपनाया तथा देश की एकता और अखंडता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नए जिलों को लेकर आयोग की रिपोर्ट का इंतजार

नए जिलों के गठन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने इसके लिए आयोग का गठन किया है। उन्होंने कहा कि जिले, एसडीएम या ब्लॉक बनाने जैसे फैसले सरकार सोच-समझकर लेती है। आयोग की रिपोर्ट आने के बाद कैबिनेट उचित निर्णय करेगी।

बीबीएमबी और शाहपुर बांध को लेकर भाजपा पर निशाना

बीबीएमबी और शाहपुर बांध से जुड़े मुद्दों पर मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि श्रेय लेने से पहले विपक्ष को यह बताना चाहिए कि उसने अपने कार्यकाल में क्या किया। उन्होंने दावा किया कि शाहपुर बांध से जुड़े मुद्दे पर उन्होंने केंद्र और अन्य राज्यों की शर्तों को मानने से इनकार किया तथा हिमाचल के हितों को प्राथमिकता दी।सुक्खू ने कहा कि पानी को लेकर राज्यों के बीच सहयोग जरूरी है, क्योंकि पानी किसी एक राज्य तक सीमित नहीं रहता। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में हिमाचल के हितों को अपेक्षित सहयोग नहीं मिला।

वाइल्डफ्लावर हॉल मामले में सरकार की कार्रवाई का दावा

मुख्यमंत्री ने वाइल्डफ्लावर हॉल का उल्लेख करते हुए कहा कि लंबे समय से प्रदेश को भुगतान न करने वाली संपत्ति को सरकार ने अपने नाम किया है। उन्होंने दावा किया कि करीब 401 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश के खजाने में लाई गई है।उन्होंने विपक्ष के उन आरोपों पर भी पलटवार किया, जिनमें सरकारी संपत्तियों को निजी क्षेत्र को देने की बात कही जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को ऐसे आरोप लगाने से पहले विधानसभा के पटल पर संबंधित दस्तावेज और तथ्य रखने चाहिए।

भाजपा के भीतर गुटबाजी पर भी साधा निशाना

सुक्खू ने भाजपा के अंदर कथित गुटबाजी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि विपक्ष कई गुटों में बंटा हुआ है और नेता अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में जनता तय करेगी कि किसे दावेदारी मिलती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके बयानों को लेकर तरह-तरह की बातें चलती रहती हैं, लेकिन उनकी सरकार पूरी ईमानदारी और सच्चे मन से प्रदेश की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस प्रदेश की संपदा की रक्षा करने और उससे होने वाले लाभ को जनता तक पहुंचाने पर है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

संत रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष पर निकलेगी समरसता संकल्प यात्रा, हरियाणा के 23 जिलों में होंगे कार्यक्रम

Summer express/सिरसा ,विजय कुमार-:पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दुग्गल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज ने समाज को समानता, सद्भाव और भाईचारे का जो मार्ग दिखाया था, वह आज भी प्रासंगिक है। उनके 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाली समरसता संकल्प यात्रा सामाजिक एकता को मजबूत करने...

अम्बाला में अयोध्या की तर्ज पर बनेगा भव्य श्रीराम मंदिर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की 51 लाख रुपये देने की घोषणा

Summer express/अम्बाला-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अम्बाला की पावन धरती पर बनने वाला श्रीराम मंदिर श्रद्धा और आस्था का भव्य केंद्र होगा। इस मंदिर का निर्माण अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की तर्ज पर किया जाएगा। मंदिर के निर्माण के बाद अम्बाला आने वाले श्रद्धालुओं को यहां अयोध्या के भव्य मंदिर...

धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच स्थापित करने का प्रस्ताव पारित, एडवोकेट रोहित शर्मा ने सरकार का जताया आभार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच स्थापित करने संबंधी प्रस्ताव पारित होने पर हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रोहित शर्मा ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे...

मच्छी मंडी में दुकानदारों की समस्याएं सुनने पहुंचे चेयरमैन गिल, नए बाथरूम बनवा कर दी राहत

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज ताजपुर रोड स्थित मच्छी मंडी में दुकानदारों को पेश आ रही समस्याओं का जायजा लेने के लिए मार्केट कमेटी के चेयरमैन गुरजीत सिंह गिल और सचिव गुरदीप सिंह खंगूड़ा ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मछली मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।एसोसिएशन की ओर...

पूर्व मंत्री शरणजीत ढिल्लों के भाई जगतार सिंह ढिल्लों का निधन

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका साहनेवाल के अंतर्गत आते गांव भागपुर के सरपंच गगनदीप सिंह ढिल्लों को उस समय गहरा सदमा पहुंचा, जब उनके पूजनीय पिता जगतार सिंह ढिल्लों अचानक इस दुनिया को अलविदा कह गए।स्वर्गीय जगतार सिंह ढिल्लों पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज शरणजीत सिंह ढिल्लों तथा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.