Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

साच पास में ढाई फीट तक ताजा हिमपात, पांगी घाटी का रास्ता बंद; तीन से चार दिन बाद बहाली की उम्मीद

Summer express/चंबा,मंजुर पठान-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साच पास में भारी बर्फबारी के चलते जनजीवन और यातायात प्रभावित हुआ है। दो दिन पहले हुई बर्फबारी के बाद साच पास मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। पांगी घाटी को चंबा से जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर करीब दो से ढाई फीट ताजा हिमपात दर्ज किया गया है, जिसके चलते वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को बहाल करने के लिए दोनों तरफ से मशीनरी तैनात कर बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। विभाग को उम्मीद है कि आगामी तीन से चार दिनों के भीतर मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। वहीं, प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि मार्ग बंद होने के बावजूद साच पास की तरफ जाने का जोखिम न उठाएं। मार्ग बहाल होने की आधिकारिक सूचना मिलने के बाद ही यात्रा शुरू करें।वहीं, एसडीएम चुराह राजेश कुमार जरियाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि भारी बर्फबारी के कारण साच पास मार्ग फिलहाल बंद है। लोक निर्माण विभाग द्वारा दोनों तरफ से मशीनरी लगाकर मार्ग को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि तीन से चार दिनों के भीतर मार्ग बहाल हो सकता है। उन्होंने आम जनता और पर्यटकों से अपील की कि मार्ग खुलने तक साच पास की ओर यात्रा न करें। मार्ग बहाली की सूचना लोक निर्माण विभाग के माध्यम से उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दीक्षांत के मंच से सुक्खू का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूलों के प्रवेश फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि जीवनभर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है। युवा अपनी शिक्षा और प्रतिभा का...

मलाणा में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला मकान जलकर राख, 13 कमरे हुए खाक, लाखों का नुकसान

Summer express/कुल्लू-:ऐतिहासिक मलाणा गांव में बीती रात भीषण अग्निकांड से एक परिवार की वर्षों की मेहनत पलभर में राख हो गई। रात करीब 12 बजे दिले राम के तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे भवन ने आग की लपटों का रूप ले...

देव जुन्गा के 22 टीका देवस्थल में उमड़ा आस्था का सैलाब,रातभर गूंजती रहीं पहाड़ी नाटियां

Summer express/शिमला (जुन्गा)। जुन्गा तहसील के ठूंड स्थित देव जुन्गा के ऐतिहासिक 22 टीका देवस्थल में देवोत्थान पर्व (देवठण) पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने देव जुन्गा के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। देवठण के उपलक्ष्य में बीती रात पारंपरिक देव जागरण...

सिरसा नगर परिषद UCS घोटाले पर CM नायब सैनी का बड़ा एक्शन, JE बर्खास्त करने के आदेश

Summer express/सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा में नगर परिषद से जुड़े UCS मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पंचायत भवन में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए...

शादी से लौट रहे परिवारों पर टूटा काल,भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, कई घायल

Summer express/करनाल,  (राकेश कुमार शर्मा)-:करनाल में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर दो परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया। ओएसडी कट से अमृतधारा की ओर जाने वाले मार्ग पर बीती रात दो कारों के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार डिवाइडर को पार करते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.