Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस ने सत्ता हासिल करने के लिए जनता को दिखाए बड़े सपने, चार साल बाद भी गारंटियों पर अमल नहीं : मनीष सिसोदिया

महिलाओं को 1500 रुपये, पांच लाख रोजगार और 300 यूनिट मुफ्त बिजली के वादे पर उठाए सवाल

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को चुनावी गारंटियों के मुद्दे पर घेरते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने चार साल पहले प्रदेश की जनता से कई बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन वादों को पूरा करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। सिसोदिया ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं, युवाओं, किसानों और बागवानों को सरकार से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन आज हर वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने की गारंटी पर सवाल उठाते हुए सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के दौरान माताओं और बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया था। इसके बावजूद महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार का उदाहरण देते हुए दावा किया कि वहां महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय किए गए वादों को पूरा करना किसी भी सरकार की जिम्मेदारी होती है।युवाओं के भविष्य को लेकर भी सिसोदिया ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पांच लाख रोजगार देने, 680 करोड़ रुपये का स्टार्टअप फंड स्थापित करने और हिमाचल को नशामुक्त बनाने का वादा किया था, लेकिन इन घोषणाओं पर अपेक्षित काम दिखाई नहीं दे रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोजगार युवा आज भी रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। वहीं, पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा सरकारी भर्तियां करने और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने का दावा करते हुए उन्होंने इसे अपनी सरकार की उपलब्धि बताया।

बिजली के मुद्दे पर सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की गारंटी दी थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद जनता को राहत देने के बजाय पहले से मिल रही 125 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा भी बंद कर दी गई। उन्होंने पंजाब सरकार की 300 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का हवाला देते हुए दावा किया कि वहां लगभग 90 प्रतिशत घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के बिल शून्य आ रहे हैं।सिसोदिया ने बागवानों के हितों से जुड़े वादों को लेकर भी कांग्रेस सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बागवानों को फलों की कीमतें स्वयं तय करने का अधिकार देने, मोबाइल क्लीनिक शुरू करने, दो रुपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीदने और पशुपालकों से प्रतिदिन 10 लीटर दूध खरीदने का वादा किया था। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चार आधुनिक स्कूल खोलने की गारंटी भी दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े इन वादों पर भी सरकार खरी नहीं उतरी है।

आगामी विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार के पास जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए अब केवल एक साल का समय बचा है। उन्होंने प्रदेशवासियों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं से अपील की कि यदि कांग्रेस सरकार अपने वादे पूरे नहीं करती है तो आगामी चुनाव में उसे सत्ता से बाहर करने का फैसला लें। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और जनता के सामने एक मजबूत विकल्प प्रस्तुत करेगी।सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में आम आदमी पार्टी काम की राजनीति करती है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी जहां भी सत्ता में आई है, वहां जनता से किए वादों को पूरा करने को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने हिमाचल की जनता से आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी को मौका देने की अपील की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दीक्षांत समारोह में  सीजेआई सूर्यकांत का विद्यार्थियों को संदेश, बोले- जीवन में ऊंचाई पाने के लिए संघर्ष के साथ टीमवर्क भी जरूरी

Summer express/धर्मशाला,राहुल। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ उनका भावनात्मक रिश्ता है और यह प्रदेश उन्हें अपने घर जैसा लगता है। दिल्ली की प्रदूषित आबोहवा के बीच धर्मशाला पहुंचकर उन्हें शुद्ध हवा में सांस लेने का अवसर मिला है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह...

दीक्षांत के मंच से सुक्खू का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूलों के प्रवेश फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि जीवनभर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है। युवा अपनी शिक्षा और प्रतिभा का...

मलाणा में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला मकान जलकर राख, 13 कमरे हुए खाक, लाखों का नुकसान

Summer express/कुल्लू-:ऐतिहासिक मलाणा गांव में बीती रात भीषण अग्निकांड से एक परिवार की वर्षों की मेहनत पलभर में राख हो गई। रात करीब 12 बजे दिले राम के तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे भवन ने आग की लपटों का रूप ले...

देव जुन्गा के 22 टीका देवस्थल में उमड़ा आस्था का सैलाब,रातभर गूंजती रहीं पहाड़ी नाटियां

Summer express/शिमला (जुन्गा)। जुन्गा तहसील के ठूंड स्थित देव जुन्गा के ऐतिहासिक 22 टीका देवस्थल में देवोत्थान पर्व (देवठण) पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने देव जुन्गा के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। देवठण के उपलक्ष्य में बीती रात पारंपरिक देव जागरण...

सिरसा नगर परिषद UCS घोटाले पर CM नायब सैनी का बड़ा एक्शन, JE बर्खास्त करने के आदेश

Summer express/सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा में नगर परिषद से जुड़े UCS मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पंचायत भवन में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.