Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल की जमीनों से लेकर सरकारी खरीद तक भ्रष्टाचार के आरोप,सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर

विधानसभा में विपक्ष को बोलने का मौका नहीं देने पर जताई नाराजगी, जगत सिंह नेगी के इस्तीफे की मांग दोहराई

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। नियम-67 के तहत लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के बाद नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार हिमाचल की जमीनों और सरकारी संपत्तियों को बेचने में जुटी हुई है। प्रदेश में मौजूदा हालात ऐसे बन गए हैं कि हिमाचल को बेचने का काम किया जा रहा है।

जयराम ठाकुर ने सोलन जिले में जमीनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि हाईकोर्ट द्वारा धारा 118 के तहत जमीन खरीदने की अनुमति से जुड़े मामलों की पहले जांच करने का फैसला विपक्ष की ओर से उठाए गए सवालों की गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में फर्जी कृषक प्रमाणपत्रों के आधार पर जमीनों के सौदे किए गए हैं। पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय की 3,000 कनाल से अधिक जमीन, पीटरहॉफ और एयरपोर्ट के नजदीक 100 बीघा से ज्यादा जमीन से जुड़े मामलों पर भी उन्होंने सरकार से जवाब मांगा।नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि विपक्ष के कई विधायक महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष की मांग के बावजूद कम से कम दो विधायकों को चर्चा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी। मुख्यमंत्री के जवाब के दौरान सदन में पैदा हुए गतिरोध के लिए भी उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को जिम्मेदार ठहराया।

जयराम ठाकुर ने सरकारी खरीद और विकास कार्यों में भी गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए। उन्होंने 297 बसों की खरीद में नियमों की अनदेखी, पेखूबेला परियोजना और स्मार्ट क्लासरूम के लिए बिना टेंडर करीब 142 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का मुद्दा उठाया। उनका आरोप था कि बसों की खरीद निर्धारित ट्रायल प्रक्रिया पूरी किए बिना की गई। वहीं, PDNA के तहत मिले धन के इस्तेमाल और विकास कार्यों के बिलों में भी गड़बड़ियां हुई हैं।उन्होंने हमीरपुर बस स्टैंड निर्माण की बढ़ती लागत पर भी सवाल उठाते हुए जांच की मांग की। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि विभिन्न विभागों में खरीद और ठेकों का काम चुनिंदा लोगों को दिया जा रहा है, जिससे प्रदेश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।वहीं, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की सेना और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी टिप्पणी पर जयराम ठाकुर ने एक बार फिर उनके इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि मंत्री को नैतिकता के आधार पर पद छोड़ देना चाहिए। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो मुख्यमंत्री को उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए।जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि विपक्ष प्रदेश हित से जुड़े इन सभी मुद्दों पर चुप नहीं बैठेगा और सरकार को सदन के भीतर तथा बाहर जवाबदेह बनाने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

शादी से लौट रहे परिवारों पर टूटा काल,भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, कई घायल

Summer express/करनाल,  (राकेश कुमार शर्मा)-:करनाल में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर दो परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया। ओएसडी कट से अमृतधारा की ओर जाने वाले मार्ग पर बीती रात दो कारों के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार डिवाइडर को पार करते...

हिमाचल में भूकंप से हिली धरती, सुबह झटकों से सहमे लोग, शिमला से 67 किलोमीटर दूर था केंद्र

Summer express/शिमला: हिमाचल प्रदेश में रविवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राजधानी शिमला और आसपास के क्षेत्रों में सुबह-सुबह धरती हिलने से लोगों में हलचल मच गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 दर्ज की गई। शिमला से 67 किलोमीटर दूर था भूकंप का...

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी बनी मरीजों के लिए वरदान, कम खर्च में मिल रहा आधुनिक उपचार

Summer express मंडी, धर्मवीर। हिमाचल प्रदेश में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से अब मरीजों को सरकारी अस्पतालों में भी अत्याधुनिक तकनीक से उपचार की सुविधा मिल रही है। मंडी जिला के नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में शुरू की गई रोबोटिक सर्जरी की सुविधा मरीजों के लिए काफी मददगार साबित हो...

गन्ने के भाव को लेकर किसानों का आंदोलन तेज, 600 रुपये प्रति क्विंटल की मांग पर अड़े किसान, मिल को गन्ना सप्लाई बंद

Summer express/यमुनानगर,परवेज़ खान-:यमुनानगर में गन्ने के उचित भाव की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। किसानों के धरने का आज सातवां दिन है, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल सामने नहीं आई है। दूसरी तरफ सरस्वती शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू हुए चार दिन...

कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ खेतों में आजमाई किस्मत, ₹10 हजार से शुरू किया कारोबार… आज विदेशों तक पहुंची कुरुक्षेत्र के किसान की हल्दी

₹40 हजार की नौकरी छोड़ अपनाई खेती, ₹10 हजार से शुरू किया सफर; आज 8 देशों में पहुंच रही जितेंद्र की हल्दी Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-: अगर मन में कुछ नया करने का जुनून हो और मेहनत करने का हौसला हो, तो छोटी शुरुआत भी बड़ी सफलता की कहानी बन सकती है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.