Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आईआईटी मंडी के वैज्ञानिकों ने विकसित किया एआई आधारित मॉडल, वन्यजीवों की आबादी का लगाएगा सटीक अनुमान

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी (हिमाचल प्रदेश), 20 नवंबर 2026। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के शोधकर्ताओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से एक अभिनव गणितीय मॉडल विकसित किया है। यह मॉडल वन्यजीवों की आबादी में होने वाले बदलावों का अनुमान लगाने के साथ अगले पांच वर्षों तक उनकी संख्या का पूर्वानुमान भी लगा सकता है। इसकी खासियत यह है कि आंकड़े कम या अनियमित होने के बावजूद यह प्रभावी ढंग से काम कर सकता है।यह शोध अमेरिका के मिशिगन राज्य स्थित आइल रॉयल नेशनल पार्क में भेड़ियों और मूस (Moose) की आबादी के दशकों पुराने आंकड़ों पर आधारित है। करीब 544 वर्ग किलोमीटर में फैले इस पार्क में वर्ष 1959 से दोनों प्रजातियों की संख्या का सालाना रिकॉर्ड रखा जा रहा है। यहां भेड़िये मूस के प्रमुख प्राकृतिक शिकारी हैं और उनके सर्दियों के भोजन का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा मूस से प्राप्त होता है।

शिकारी और शिकार प्रजातियों के बीच संबंधों का करेगा विश्लेषण, सीमित आंकड़ों के आधार पर भी भविष्यवाणी करने में सक्षम

आईआईटी मंडी के स्कूल ऑफ मैथमेटिकल एंड स्टैटिस्टिकल साइंसेज की प्रोफेसर डॉ. नीतू कुमारी और पीएचडी शोधार्थी अनुराग सिंह ने इस मॉडल को विकसित किया है। इसमें फिजिक्स-इन्फॉर्म्ड न्यूरल नेटवर्क और ट्रांसफर लर्निंग जैसी आधुनिक एआई तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। मॉडल मूस की प्राकृतिक वृद्धि, भेड़ियों की आबादी में बदलाव और शिकार के कारण होने वाले प्रभावों का विश्लेषण करता है।शोध में पाया गया कि शिकारी और शिकार की आबादी के बीच पारस्परिक संबंधों पर आधारित मॉडल अधिक प्रभावी साबित हुआ। यह पुराने आंकड़ों में अचानक आई असामान्य गिरावट की पहचान करने में भी सफल रहा। वर्ष 2020 से 2024 के दौरान मॉडल ने भेड़ियों की संख्या बढ़ने और मूस की आबादी घटने का अनुमान लगाया था, जो पार्क में दर्ज वास्तविक रुझानों से काफी हद तक मेल खाता है।

प्रोफेसर नीतू कुमारी के अनुसार, यह अपनी तरह का पहला अध्ययन है, जिसमें दोनों एआई तकनीकों को मिलाकर सेल्फ-अडैप्टिव गणितीय मॉडल तैयार किया गया है। यह तकनीक भविष्य में वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता के आकलन और पारिस्थितिकी तंत्र में होने वाले बदलावों को समझने में वैज्ञानिकों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।इस शोध को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिल रही है। प्रोफेसर नीतू कुमारी ने हाल ही में अमेरिकी समाचार संस्थान ‘द प्राइमरी’ को साक्षात्कार दिया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दीक्षांत समारोह में  सीजेआई सूर्यकांत का विद्यार्थियों को संदेश, बोले- जीवन में ऊंचाई पाने के लिए संघर्ष के साथ टीमवर्क भी जरूरी

Summer express/धर्मशाला,राहुल। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ उनका भावनात्मक रिश्ता है और यह प्रदेश उन्हें अपने घर जैसा लगता है। दिल्ली की प्रदूषित आबोहवा के बीच धर्मशाला पहुंचकर उन्हें शुद्ध हवा में सांस लेने का अवसर मिला है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह...

दीक्षांत के मंच से सुक्खू का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूलों के प्रवेश फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि जीवनभर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है। युवा अपनी शिक्षा और प्रतिभा का...

मलाणा में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला मकान जलकर राख, 13 कमरे हुए खाक, लाखों का नुकसान

Summer express/कुल्लू-:ऐतिहासिक मलाणा गांव में बीती रात भीषण अग्निकांड से एक परिवार की वर्षों की मेहनत पलभर में राख हो गई। रात करीब 12 बजे दिले राम के तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे भवन ने आग की लपटों का रूप ले...

देव जुन्गा के 22 टीका देवस्थल में उमड़ा आस्था का सैलाब,रातभर गूंजती रहीं पहाड़ी नाटियां

Summer express/शिमला (जुन्गा)। जुन्गा तहसील के ठूंड स्थित देव जुन्गा के ऐतिहासिक 22 टीका देवस्थल में देवोत्थान पर्व (देवठण) पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने देव जुन्गा के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। देवठण के उपलक्ष्य में बीती रात पारंपरिक देव जागरण...

सिरसा नगर परिषद UCS घोटाले पर CM नायब सैनी का बड़ा एक्शन, JE बर्खास्त करने के आदेश

Summer express/सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा में नगर परिषद से जुड़े UCS मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पंचायत भवन में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.