Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का बिगुल, 23 दिसंबर को मतदान

समर न्यूज | चंडीगढ़
चंडीगढ़ नगर निगम के आम चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही शहर में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की तैयारी है। नगर निगम के सभी 35 वार्डों में 23 दिसंबर को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती 26 दिसंबर को की जाएगी। राज्य चुनाव आयुक्त डॉ. विजय कुमार देव ने शुक्रवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। इसके साथ ही चंडीगढ़ में आदर्श चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
राज्य चुनाव आयोग के घोषित कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार 26 नवंबर से तीन दिसंबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। चार दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार सात दिसंबर तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव प्रचार की गतिविधियां तेज होंगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 दिसंबर तक संपन्न कर ली जाएगी।
मतदान के लिए शहर के सभी 35 वार्डों में व्यवस्था की जाएगी। चुनाव में पार्षदों का कार्यकाल पांच वर्ष का होगा। इस बार के चुनाव में शहर के मतदाता अगले पांच वर्षों के लिए नगर निगम की नई राजनीतिक संरचना तय करेंगे। राज्य चुनाव आयुक्त के अनुसार, इस बार कुल 4,60,209 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 22 तृतीय लिंग के मतदाता भी शामिल हैं। शहर में 100 वर्ष से अधिक उम्र के 23 मतदाता हैं। चुनाव के लिए 576 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के जरिये निगरानी रखी जाएगी। आयोग के अनुसार, मतदान केंद्रों पर लाइव निगरानी की व्यवस्था होगी, ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जा सके। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए डाक मतपत्र की व्यवस्था भी की जाएगी। 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा। चुनाव आयोग मतदाताओं की सुविधा के लिए मोबाइल ऐप उपलब्ध कराएगा।

उम्मीदवारों के खर्च पर रहेगी नजर

चुनाव आयोग ने प्रचार और उम्मीदवारों के खर्च को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रत्येक उम्मीदवार चुनाव प्रचार पर अधिकतम 7.50 लाख रुपये खर्च कर सकेगा। उम्मीदवारों को अपने चुनावी खर्च का रोजाना हिसाब रखना होगा और निर्धारित समय में उसका ब्योरा आयोग को देना होगा। प्रचार के दौरान रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक किसी भी माध्यम से चुनाव प्रचार करने पर रोक रहेगी। इसमें इंटरनेट और संदेशों के माध्यम से किया जाने वाला प्रचार भी शामिल है। मतदान से पहले के अंतिम 48 घंटे भी प्रचार प्रतिबंधित रहेगा। आयोग ने सोशल मीडिया पर होने वाले प्रचार और उसके खर्च की निगरानी के लिए भी व्यवस्था की है।
{12 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित: नगर निगम के 35 वार्डों में आरक्षण की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है। इनमें सात वार्ड अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इनमें तीन वार्ड अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए नौ वार्ड आरक्षित हैं। इस तरह कुल 12 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। शेष 19 वार्ड सामान्य श्रेणी में रखे गए हैं।
{हर साल चुना जाता है महापौर
चंडीगढ़ नगर निगम में 35 निर्वाचित पार्षद होते हैं, जिनका कार्यकाल पांच वर्ष का होता है। पार्षद अपने बीच से महापौर का चुनाव करते हैं। चंडीगढ़ में महापौर का चुनाव हर साल होता है। ऐसे में दिसंबर में होने वाला चुनाव अगले पांच वर्षों के लिए नगर निगम में राजनीतिक दलों की संख्या और स्थिति तय करेगा। मौजूदा सदन का कार्यकाल सात जनवरी 2027 को समाप्त होना है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद अब राजनीतिक दलों के सामने उम्मीदवारों के चयन और वार्ड स्तर पर प्रचार की रणनीति तैयार करने की चुनौती होगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दीक्षांत समारोह में  सीजेआई सूर्यकांत का विद्यार्थियों को संदेश, बोले- जीवन में ऊंचाई पाने के लिए संघर्ष के साथ टीमवर्क भी जरूरी

Summer express/धर्मशाला,राहुल। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ उनका भावनात्मक रिश्ता है और यह प्रदेश उन्हें अपने घर जैसा लगता है। दिल्ली की प्रदूषित आबोहवा के बीच धर्मशाला पहुंचकर उन्हें शुद्ध हवा में सांस लेने का अवसर मिला है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह...

दीक्षांत के मंच से सुक्खू का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूलों के प्रवेश फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि जीवनभर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है। युवा अपनी शिक्षा और प्रतिभा का...

मलाणा में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला मकान जलकर राख, 13 कमरे हुए खाक, लाखों का नुकसान

Summer express/कुल्लू-:ऐतिहासिक मलाणा गांव में बीती रात भीषण अग्निकांड से एक परिवार की वर्षों की मेहनत पलभर में राख हो गई। रात करीब 12 बजे दिले राम के तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे भवन ने आग की लपटों का रूप ले...

देव जुन्गा के 22 टीका देवस्थल में उमड़ा आस्था का सैलाब,रातभर गूंजती रहीं पहाड़ी नाटियां

Summer express/शिमला (जुन्गा)। जुन्गा तहसील के ठूंड स्थित देव जुन्गा के ऐतिहासिक 22 टीका देवस्थल में देवोत्थान पर्व (देवठण) पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने देव जुन्गा के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। देवठण के उपलक्ष्य में बीती रात पारंपरिक देव जागरण...

सिरसा नगर परिषद UCS घोटाले पर CM नायब सैनी का बड़ा एक्शन, JE बर्खास्त करने के आदेश

Summer express/सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा में नगर परिषद से जुड़े UCS मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पंचायत भवन में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.