Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नौ करोड़ के जीवनरक्षक इंजेक्शन से युवांश को मिली नई जिंदगी, शरीर में दिखने लगा सुधार

Summer express, हिसार। स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) टाइप-1 जैसी दुर्लभ और गंभीर बीमारी से जूझ रहे दो वर्षीय युवांश की सेहत में अब सुधार के संकेत मिलने लगे हैं। अमेरिका से करीब 9 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से मंगवाए गए जीवनरक्षक इंजेक्शन के बाद उसके शरीर में हलचल बढ़ने लगी है। पीजीआई चंडीगढ़ में इंजेक्शन लगाए जाने के बाद युवांश की गर्दन, हाथों और पैरों में फिर से हलचल दिखाई देने लगी है। अब विशेषज्ञों की निगरानी में उसकी नियमित फिजियोथैरेपी कराई जा रही है। इस मुश्किल दौर में परिवार के साथ समाज के लोगों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाए और आर्थिक सहयोग जुटाकर उसके इलाज का रास्ता आसान बनाया।

युवांश को बचाने के लिए इम्पैक्ट गुरु फंड रेजिंग ग्रुप की ओर से आर्थिक सहायता जुटाने का अभियान चलाया गया था। इसमें पुलिस कर्मचारियों, राजनेताओं, कलाकारों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ आम लोगों ने भी योगदान दिया। सामूहिक प्रयासों से इंजेक्शन के लिए 9 करोड़ 62 लाख रुपये की राशि एकत्रित की जा सकी।

युवांश के पिता राजेश कुमार फतेहाबाद पुलिस में सिपाही हैं, जबकि मां किरण खाद्य एवं पूर्ति विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। राजेश कुमार ने बताया कि सितंबर में पीजीआई चंडीगढ़ में युवांश को जीवनरक्षक इंजेक्शन लगाया गया था। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे लगातार निगरानी में रखा। फिलहाल हैदराबाद के एक विशेषज्ञ की ऑनलाइन निगरानी में उसकी फिजियोथैरेपी कराई जा रही है। पिता के मुताबिक, डॉक्टरों ने युवांश को दो साल की उम्र पूरी होने से पहले यह इंजेक्शन लगाने की सलाह दी थी। वह 9 अक्तूबर को दो साल का हो चुका है।

राजेश ने बताया कि युवांश की बीमारी का पता चलने से पहले परिवार ने कई अस्पतालों में उसका इलाज कराया। उनकी शादी 23 अप्रैल 2023 को हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के गांव संदलाना निवासी किरण से हुई थी। 9 अक्तूबर 2024 को उनके घर बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम युवांश रखा गया। जब युवांश करीब दो महीने का हुआ तो माता-पिता ने महसूस किया कि उसकी गतिविधियां सामान्य बच्चों जैसी नहीं हैं। इस पर उसे हिसार में हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाया गया। डॉक्टर ने शुरुआत में बच्चे के विकास में थोड़ी देरी होने की बात कही और कुछ समय इंतजार करने की सलाह दी।

इसके बाद भी युवांश की स्थिति को लेकर परिवार की चिंता बनी रही। कुछ महीनों बाद उसकी छाती से आवाज आने लगी। परिजनों ने दूसरे डॉक्टर से उपचार कराया और उसे करीब एक सप्ताह तक अस्पताल में भी भर्ती रखा गया। इससे कुछ सुधार हुआ, लेकिन दोबारा जांच कराने पर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ या एम्स ले जाने की सलाह दी।

मई 2025 में हिसार के एक अन्य निजी अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने एसएमए टेस्ट कराने को कहा। 18 मई को आई रिपोर्ट में युवांश को स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-1 होने की पुष्टि हुई। इसके बाद डॉक्टरों ने परिवार को पीजीआई चंडीगढ़ या एम्स में इलाज शुरू कराने की सलाह दी। राजेश के अनुसार, यह बीमारी शरीर की मांसपेशियों के विकास और गतिविधियों को प्रभावित करती है। समय पर उपचार न मिलने पर मरीज की शारीरिक क्षमता कमजोर होती जाती है।

बेटे के इलाज के लिए राजेश कुमार ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, राजनेताओं, कलाकारों और सामाजिक संगठनों से संपर्क कर आर्थिक मदद की अपील की। हरियाणा के कई जिलों के पुलिस कर्मचारियों ने भी अपना एक दिन का वेतन देकर सहयोग किया। इसके अलावा प्रदेश के मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने भी सहायता राशि दी।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने 20 लाख रुपये, निकाय मंत्री विपुल गोयल ने 9 लाख रुपये, सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा ने 5 लाख रुपये, पर्यटन मंत्री राव नरबीर सिंह ने 5 लाख रुपये और पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने 5 लाख रुपये की सहायता दी। पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा और खेल मंत्री गौरव गौतम ने 2-2 लाख रुपये दिए। राज्यपाल कार्यालय की ओर से 5 लाख रुपये तथा पूर्व मंत्री एवं हिसार की विधायक सावित्री जिंदल की ओर से भी 5 लाख रुपये की मदद की गई। युवांश की मां किरण के विभाग के कर्मचारियों ने भी आर्थिक सहयोग दिया।

परिवार के मुताबिक, लोगों के सामूहिक सहयोग से युवांश के इलाज के लिए जरूरी रकम जुट पाई। इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उसके शरीर में दिख रहे सुधार ने परिवार को नई उम्मीद दी है। अब परिजनों का पूरा ध्यान उसकी नियमित फिजियोथैरेपी और आगे के उपचार पर है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दीक्षांत समारोह में  सीजेआई सूर्यकांत का विद्यार्थियों को संदेश, बोले- जीवन में ऊंचाई पाने के लिए संघर्ष के साथ टीमवर्क भी जरूरी

Summer express/धर्मशाला,राहुल। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ उनका भावनात्मक रिश्ता है और यह प्रदेश उन्हें अपने घर जैसा लगता है। दिल्ली की प्रदूषित आबोहवा के बीच धर्मशाला पहुंचकर उन्हें शुद्ध हवा में सांस लेने का अवसर मिला है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह...

दीक्षांत के मंच से सुक्खू का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूलों के प्रवेश फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि जीवनभर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है। युवा अपनी शिक्षा और प्रतिभा का...

मलाणा में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला मकान जलकर राख, 13 कमरे हुए खाक, लाखों का नुकसान

Summer express/कुल्लू-:ऐतिहासिक मलाणा गांव में बीती रात भीषण अग्निकांड से एक परिवार की वर्षों की मेहनत पलभर में राख हो गई। रात करीब 12 बजे दिले राम के तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे भवन ने आग की लपटों का रूप ले...

देव जुन्गा के 22 टीका देवस्थल में उमड़ा आस्था का सैलाब,रातभर गूंजती रहीं पहाड़ी नाटियां

Summer express/शिमला (जुन्गा)। जुन्गा तहसील के ठूंड स्थित देव जुन्गा के ऐतिहासिक 22 टीका देवस्थल में देवोत्थान पर्व (देवठण) पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने देव जुन्गा के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। देवठण के उपलक्ष्य में बीती रात पारंपरिक देव जागरण...

सिरसा नगर परिषद UCS घोटाले पर CM नायब सैनी का बड़ा एक्शन, JE बर्खास्त करने के आदेश

Summer express/सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा में नगर परिषद से जुड़े UCS मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पंचायत भवन में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.