Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑपरेशन सिंदूर और राफेल पर टिप्पणी से विवाद, जगत नेगी की बर्खास्तगी की मांग

Summer express, धर्मशाला (संजू)। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के धर्मशाला सत्र में भारतीय सशस्त्र सेनाओं, ऑपरेशन सिंदूर और राफेल को लेकर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की कथित टिप्पणियों पर शुरू हुआ विवाद अब लोकभवन पहुंच गया है। भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर राजस्व मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि विधानसभा जैसे संवैधानिक मंच पर देश की सशस्त्र सेनाओं और सैन्य अभियान को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना अनुचित है। पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के रुख पर भी सवाल उठाते हुए विवादित टिप्पणियों को सदन की कार्यवाही से हटाने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।

राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के बाद पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि विधानसभा में नियम-67 के तहत किसी अन्य विषय पर चर्चा के दौरान राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भारतीय सशस्त्र सेनाओं, ऑपरेशन सिंदूर और राफेल को लेकर ऐसी टिप्पणियां कीं, जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि जिन विषयों पर संसद के स्तर पर भी इस तरह की टिप्पणियां नहीं की जा सकतीं, उन्हें प्रदेश विधानसभा में उठाया गया। भारद्वाज ने कहा कि चिंता की बात यह है कि सदन में इन टिप्पणियों को न तो रोका गया और न ही विधानसभा की कार्यवाही से हटाया गया।

भारद्वाज ने कहा कि भाजपा की मांग है कि विवादित टिप्पणियों को तत्काल विधानसभा की कार्यवाही से हटाया जाए। इसके साथ ही राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए और पूरे प्रकरण की जांच करवाई जाए। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से भी इस मामले में प्रदेश की जनता से माफी मांगने की मांग की।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से राजस्व मंत्री का बचाव किए जाने पर भी भारद्वाज ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री के पास राफेल की कीमत या ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े अपने दावों के समर्थन में ठोस तथ्य और प्रमाण हैं, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से सामने रखना चाहिए। भारद्वाज ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी भी पहले इन मुद्दों को उठा चुके हैं, लेकिन उनके अनुसार अब तक कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को बिना प्रमाण देश की सशस्त्र सेनाओं और सैन्य अभियानों के संबंध में टिप्पणी करने से बचना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्यपाल भाजपा की ओर से सौंपे गए ज्ञापन पर संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

शादी से लौट रहे परिवारों पर टूटा काल,भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, कई घायल

Summer express/करनाल,  (राकेश कुमार शर्मा)-:करनाल में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर दो परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया। ओएसडी कट से अमृतधारा की ओर जाने वाले मार्ग पर बीती रात दो कारों के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार डिवाइडर को पार करते...

हिमाचल में भूकंप से हिली धरती, सुबह झटकों से सहमे लोग, शिमला से 67 किलोमीटर दूर था केंद्र

Summer express/शिमला: हिमाचल प्रदेश में रविवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राजधानी शिमला और आसपास के क्षेत्रों में सुबह-सुबह धरती हिलने से लोगों में हलचल मच गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 दर्ज की गई। शिमला से 67 किलोमीटर दूर था भूकंप का...

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी बनी मरीजों के लिए वरदान, कम खर्च में मिल रहा आधुनिक उपचार

Summer express मंडी, धर्मवीर। हिमाचल प्रदेश में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से अब मरीजों को सरकारी अस्पतालों में भी अत्याधुनिक तकनीक से उपचार की सुविधा मिल रही है। मंडी जिला के नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में शुरू की गई रोबोटिक सर्जरी की सुविधा मरीजों के लिए काफी मददगार साबित हो...

गन्ने के भाव को लेकर किसानों का आंदोलन तेज, 600 रुपये प्रति क्विंटल की मांग पर अड़े किसान, मिल को गन्ना सप्लाई बंद

Summer express/यमुनानगर,परवेज़ खान-:यमुनानगर में गन्ने के उचित भाव की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। किसानों के धरने का आज सातवां दिन है, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल सामने नहीं आई है। दूसरी तरफ सरस्वती शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू हुए चार दिन...

कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ खेतों में आजमाई किस्मत, ₹10 हजार से शुरू किया कारोबार… आज विदेशों तक पहुंची कुरुक्षेत्र के किसान की हल्दी

₹40 हजार की नौकरी छोड़ अपनाई खेती, ₹10 हजार से शुरू किया सफर; आज 8 देशों में पहुंच रही जितेंद्र की हल्दी Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-: अगर मन में कुछ नया करने का जुनून हो और मेहनत करने का हौसला हो, तो छोटी शुरुआत भी बड़ी सफलता की कहानी बन सकती है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.