Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला में रिश्वतखोर CGST सुपरिंटेंडेंट के घर से 1.86 करोड़ की नकदी और सोना बरामद

Summer express, पंचकूला । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार सीजीएसटी (CGST) सुपरिंटेंडेंट के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जांच एजेंसी ने आरोपी अधिकारी के पंचकूला स्थित आवास पर तलाशी के दौरान करीब 1.86 करोड़ रुपये की नकदी, सोना, विदेशी मुद्रा और अन्य कीमती सामान बरामद किया है। इसके अलावा कई बैंक खातों, निवेश और अचल संपत्तियों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जांच एजेंसी के हाथ लगे हैं।

सीबीआई ने आरोपी अधिकारी को  एक निजी फर्म से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। आरोप है कि अधिकारी ने संबंधित फर्म के जीएसटी मामले में अनुचित लाभ पहुंचाने के बदले रिश्वत की मांग की थी। निजी फर्म की ओर से शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और पंचकूला में कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के अगले दिन, सीबीआई की टीम ने आरोपी के आवास पर विस्तृत तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घर से 24.29 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा और लगभग 15.65 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा बरामद की गई। इसके अलावा सोने के आभूषण और सोने की ईंटें भी मिलीं। तलाशी में बरामद नकदी, सोने और अन्य संपत्तियों का कुल मूल्य करीब 1.86 करोड़ रुपये बताया गया है।

जांच के दौरान सीबीआई को आरोपी के छह बैंक खातों, विभिन्न निवेश पोर्टफोलियो और जीवन बीमा पॉलिसियों से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं। इसके साथ ही कई अचल संपत्तियों के कागजात और आरोपी व उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर दर्ज वाहनों से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

सीबीआई अब बरामद दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है। जांच एजेंसी का उद्देश्य आरोपी अधिकारी और उसके परिजनों की संपत्तियों तथा आय के स्रोतों का पता लगाना है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं उनके पास ज्ञात आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति तो नहीं है। मामले में वित्तीय लेनदेन और निवेश से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

शादी से लौट रहे परिवारों पर टूटा काल,भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, कई घायल

Summer express/करनाल,  (राकेश कुमार शर्मा)-:करनाल में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर दो परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया। ओएसडी कट से अमृतधारा की ओर जाने वाले मार्ग पर बीती रात दो कारों के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार डिवाइडर को पार करते...

हिमाचल में भूकंप से हिली धरती, सुबह झटकों से सहमे लोग, शिमला से 67 किलोमीटर दूर था केंद्र

Summer express/शिमला: हिमाचल प्रदेश में रविवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राजधानी शिमला और आसपास के क्षेत्रों में सुबह-सुबह धरती हिलने से लोगों में हलचल मच गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 दर्ज की गई। शिमला से 67 किलोमीटर दूर था भूकंप का...

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी बनी मरीजों के लिए वरदान, कम खर्च में मिल रहा आधुनिक उपचार

Summer express मंडी, धर्मवीर। हिमाचल प्रदेश में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से अब मरीजों को सरकारी अस्पतालों में भी अत्याधुनिक तकनीक से उपचार की सुविधा मिल रही है। मंडी जिला के नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में शुरू की गई रोबोटिक सर्जरी की सुविधा मरीजों के लिए काफी मददगार साबित हो...

गन्ने के भाव को लेकर किसानों का आंदोलन तेज, 600 रुपये प्रति क्विंटल की मांग पर अड़े किसान, मिल को गन्ना सप्लाई बंद

Summer express/यमुनानगर,परवेज़ खान-:यमुनानगर में गन्ने के उचित भाव की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। किसानों के धरने का आज सातवां दिन है, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल सामने नहीं आई है। दूसरी तरफ सरस्वती शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू हुए चार दिन...

कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ खेतों में आजमाई किस्मत, ₹10 हजार से शुरू किया कारोबार… आज विदेशों तक पहुंची कुरुक्षेत्र के किसान की हल्दी

₹40 हजार की नौकरी छोड़ अपनाई खेती, ₹10 हजार से शुरू किया सफर; आज 8 देशों में पहुंच रही जितेंद्र की हल्दी Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-: अगर मन में कुछ नया करने का जुनून हो और मेहनत करने का हौसला हो, तो छोटी शुरुआत भी बड़ी सफलता की कहानी बन सकती है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.