Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लखीसराय में कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, पांच लोगों की मौत और चार घायल

Summer express, लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। हादसा लखीसराय-जमुई मार्ग पर गुणसागर के पास उस समय हुआ, जब कार और कोयला लदे ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में कार सवार पांच लोगों की जान चली गई।

मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। उनकी पहचान राकेश गुप्ता (38), मीना देवी (50), पल्लवी देवी (28), बादल कुमार (10) और कार चालक जाफर आलम के रूप में हुई है। हादसे में घायल चार लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लखीसराय के अनुमंडल दंडाधिकारी प्रभाकर कुमार ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच की जा रही है। तेतरहाट थाना प्रभारी इलू उपाध्याय के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग पूर्वी चंपारण जिले के ढाका थाना क्षेत्र के रामचंद्र ढाका गांव के निवासी थे। वे मोतिहारी से देवघर जा रहे थे। इसी दौरान गुणसागर के पास उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में मदद करते हुए मृतकों और घायलों को लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बुलडोजर की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर थाने पहुंचाया। वहीं, कोयला लदे ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में मौसम रहेगा साफ: धुंध और बारिश का अलर्ट नहीं, कई शहरों में AQI 200 पार

Summer express, अमृतसर। पंजाब में मौसम का मिजाज फिलहाल सामान्य रहने का अनुमान है। पिछले कुछ दिनों से धुंध को लेकर जारी यलो अलर्ट से अब राहत मिल गई है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रदेश में न तो धुंध और न ही बारिश को...

लखीसराय में कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, पांच लोगों की मौत और चार घायल

Summer express, लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। हादसा लखीसराय-जमुई मार्ग पर गुणसागर के पास उस समय हुआ, जब कार और कोयला लदे ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में कार...

हरियाणा में ठंड के साथ स्मॉग का प्रकोप बढ़ा, बालसमंद में 8.9 डिग्री पहुंचा पारा

Summer express, हिसार। हरियाणा में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। रात के तापमान में गिरावट के साथ कई इलाकों में स्मॉग की स्थिति भी गंभीर होने लगी है। राजस्थान सीमा से सटे हिसार जिले के बालसमंद में प्रदेश की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान गिरकर 8.9 डिग्री सेल्सियस पर...

सोनीपत में रोडवेज बसों की बदहाल स्थिति उजागर, लगातार दूसरे दिन रास्ते में खराब हुई बस

Summer express, सोनीपत। गोहाना सब-डिपो की हरियाणा रोडवेज बसों में लगातार सामने आ रही तकनीकी खराबी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। बसों के रखरखाव और मरम्मत व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मंगलवार को रोहतक से गोहाना आ रही एक रोडवेज बस के अगले पहिये से अचानक धुआं निकलने लगा। स्थिति...

हांसी में पूर्व सरपंच पर हमला, मौजूदा सरपंच समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

हांसी। ढाणी कुम्हारान के 70 वर्षीय पूर्व सरपंच नंदलाल पर हुए हमले के मामले में सदर थाना पुलिस ने मौजूदा सरपंच अनूप समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूर्व सरपंच ने आरोप लगाया है कि जमीन विवाद की पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने रास्ते में घेरकर उन पर हमला किया। घायल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.