सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक अज्ञात युवती की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव को नहर में फेंक दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
टैटू के आधार पर पहचान की कोशिश
पुलिस के मुताबिक मृतका की उम्र करीब 30 साल के आसपास बताई जा रही है। युवती के गले और हाथों पर टैटू बने हुए हैं, जिनके आधार पर उसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। शुरुआती जांच में आशंका है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को नहर में फेंका गया।
शिनाख्त के प्रयास जारी
फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने असपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टों से मिलान शुरू कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है, जिससे मौत के समय और कारणों की पुष्टि हो सके।
पुलिस जुटी जांच में
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और हत्या की सभी एंगल से जांच की जा रही है। घटनास्थल और शव के आसपास की स्थिति से यह साफ है कि यह पूर्वनियोजित हत्या का मामला हो सकता है।