Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब: आम आदमी क्लीनिकों में अब गर्भवती महिलाओं को मुफ्त जांच, इलाज और अल्ट्रासाउंड की सुविधा

अमृतसर | पंजाब सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को जनसाधारण तक सुलभ बनाने के तहत अब आम आदमी क्लीनिकों में गर्भवती महिलाओं को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस दिशा में अमृतसर में डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी की अध्यक्षता में सभी मेडिकल अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर की निगरानी में आयोजित इस प्रशिक्षण सत्र में बताया गया कि डॉक्टरों को मातृ स्वास्थ्य (मटरनल हेल्थ) से जुड़े विभिन्न जटिल मामलों जैसे उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था, एनीमिया, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़, पूर्व सिजेरियन केस, जुड़वां गर्भावस्था और गंभीर स्थितियों के प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।

प्रसव पूर्व देखभाल अब घर के पास

डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने जानकारी दी कि आम आदमी क्लीनिकों में अब गर्भवती महिलाओं को उनके घर के नजदीक ही समुचित प्रसव पूर्व देखभाल मिल सकेगी, जिससे उन्हें बड़े अस्पतालों तक बार-बार जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ

  • गर्भवती महिलाओं की सभी जांचें होंगी मुफ्त
  • आवश्यक दवाएं और परामर्श निःशुल्क
  • अल्ट्रासाउंड सेवाएं भी निशुल्क उपलब्ध
  • मातृ मृत्यु दर में कमी लाना मुख्य उद्देश्य

सिविल सर्जन ने बताया कि यह कदम राज्य में मातृ और शिशु स्वास्थ्य को सुधारने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है, जो भविष्य में स्वास्थ्य सूचकांकों को बेहतर बनाने में सहायक होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.