Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जापान के होक्काइडो तट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप, लोगों में दहशत; अरुणाचल प्रदेश में भी महसूस किए गए झटके

टोक्यो |  जापान के होक्काइडो क्षेत्र में शुक्रवार को तेज़ भूकंप के झटके महसूस किए गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई। इसका केंद्र नेमुरो प्रायद्वीप के दक्षिण-पूर्वी तट के पास स्थित था, जो 42.8° उत्तरी अक्षांश और 146.4° पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया।

भूकंप के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है, हालांकि फिलहाल सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। तेज झटकों के चलते स्थानीय निवासी घबराए हुए हैं और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

जापान में लगातार सक्रिय भूकंपीय हलचल

इससे पहले बुधवार (18 जून) को भी जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था, जिसका केंद्र नेमुरो से लगभग 107 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में, समुद्र की सतह से 14.9 किलोमीटर नीचे था। लगातार आ रही भूकंपीय गतिविधियों को देखते हुए जापान सरकार और वैज्ञानिकों ने हाई अलर्ट जारी किया है। नागरिकों को आपातकालीन तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि साल 2011 में जापान में आए 9.0 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आई विनाशकारी सुनामी में 15,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।

अरुणाचल प्रदेश में भी महसूस किए गए झटके

जापान में भूकंप के कुछ घंटों बाद भारत के अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के हल्के झटके दर्ज किए गए। गुरुवार देर रात पश्चिमी केमांग ज़िले में 3.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। वहीं, बुधवार दोपहर को भी इसी क्षेत्र में 3.5 तीव्रता का झटका महसूस किया गया था। हालांकि, किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य में सतर्कता बढ़ा दी है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में AAP के जिला कार्यालय का उद्घाटन, 2027 के चुनाव में सभी 68 सीटों पर उतरेगी पार्टी

ऋतुराज गोविंद झा का दावा- 20 हजार से अधिक लोग जुड़े, अगले महीने कई बड़े नेता थाम सकते हैं AAP का दामन Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को धर्मशाला...

वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस-लेफ्ट एकजुट, 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली

शिमला में कांग्रेस और CPI(M) नेताओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस चुनाव आयोग पर उठाए सवाल; चुनावी गठबंधन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं Summer express/शिमला/ संजू -: कथित वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस और लेफ्ट एक साथ नजर आ रहे हैं। शिमला में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने CPI(M) नेताओं के साथ संयुक्त प्रेस...

अमृतसर में मेडिकल स्टोर पर ड्रग कंट्रोल विभाग की कार्रवाई, 59 हजार की 13 प्रकार की दवाइयां जब्त

Summer express, अमृतसर। पंजाब में दवाइयों की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने और लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ड्रग कंट्रोल विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी अभियान के तहत विभागीय अधिकारियों ने तरनतारन रोड स्थित गुरु राम दास मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर करीब 59 हजार रुपये मूल्य...

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Summer express, टिहरी। उत्तराखंड में देहरादून से केदारनाथ जा रहे एक हेलीकॉप्टर में शनिवार को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने एहतियात बरतते हुए हेलीकॉप्टर को नई टिहरी स्थित बौराड़ी स्टेडियम में आपातकालीन लैंडिंग कराई। हेलीकॉप्टर में छह यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी...

अमूल की डार्क चॉकलेट में जिंदा कीड़े मिलने का आरोप, शिकायतकर्ता ने की जांच की मांग

न्यू शिमला के संदीप शर्मा ने अमूल और FSSAI से की शिकायत, प्रयोगशाला जांच के बाद कार्रवाई की मांग Summer express/शिमला/ संजू -:लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए अमूल की डार्क फ्रूट एंड नट चॉकलेट में जिंदा कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता की ओर से चॉकलेट में कीड़े...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.