Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ईरान-इज़राइल संघर्ष ने लिया गंभीर मोड़, अराक न्यूक्लियर रिएक्टर पर हमला, क्षेत्र में बढ़ा परमाणु तनाव

ईरान  | पश्चिम एशिया में ईरान और इज़राइल के बीच जारी टकराव अब बेहद खतरनाक दिशा में बढ़ गया है। इज़राइली वायुसेना ने ईरान के अराक स्थित भारी जल रिएक्टर को निशाना बनाते हुए हमला किया है। यह वही रिएक्टर है जिसे प्लूटोनियम उत्पादन के माध्यम से परमाणु हथियारों से जोड़ा जाता रहा है। यह ठिकाना राजधानी तेहरान से करीब 250 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।

ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल के अनुसार, हमले से पहले ही रिएक्टर को एहतियातन खाली करा लिया गया था और फिलहाल किसी भी तरह के विकिरण खतरे की पुष्टि नहीं हुई है। इज़राइली सेना ने इस कार्रवाई से पहले ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर चेतावनी जारी करते हुए स्थानीय लोगों से क्षेत्र खाली करने की अपील की थी।

सैटेलाइट इमेज के जरिए टारगेट की जानकारी दी

इज़राइल ने हमले के बाद सैटेलाइट इमेज जारी की, जिसमें रिएक्टर के संभावित निशाने को लाल घेरे में दर्शाया गया था। वाशिंगटन स्थित एक मानवाधिकार संगठन के अनुसार, इस हमले सहित हालिया संघर्षों में अब तक ईरान में 639 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 263 आम नागरिक और 154 सुरक्षाबल के सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा करीब 1,329 लोग घायल हुए हैं।

ईरान ने भी किया जवाबी हमला

इज़राइली हमले के कुछ घंटों के भीतर ही ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इज़राइल के कई नागरिक इलाकों पर मिसाइलें दागीं। इनमें एक अस्पताल भवन और कई रिहायशी अपार्टमेंट्स को निशाना बनाया गया। दमकल विभाग के अनुसार, मिसाइलें सीधे इमारतों से टकराईं, हालांकि अब तक किसी हताहत की पुष्टि नहीं हुई है।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ी

संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था IAEA ने इज़राइल से अपील की थी कि वह ईरान के परमाणु केंद्रों को निशाना न बनाए। एजेंसी ने 14 मई को अराक रिएक्टर का निरीक्षण किया था। लेकिन अब हुए इस हमले के बाद वैश्विक स्तर पर चिंता गहराने लगी है कि यह टकराव कहीं परमाणु संकट में न तब्दील हो जाए।

विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों देशों द्वारा रणनीतिक और संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाए जाने से पूरे पश्चिम एशिया में अस्थिरता और बढ़ने की आशंका है। स्थिति पर अंतरराष्ट्रीय निगरानी और कूटनीतिक प्रयासों की जरूरत अब पहले से कहीं अधिक हो गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.