Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अखिलेश यादव का हमला: “गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे सबसे महंगा हाईवे, सिर्फ 4-लेन सड़क है, एक्सप्रेसवे नहीं”

लखनऊ | समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने इसे “देश का सबसे महंगा राजमार्ग” बताते हुए कहा कि यह असल में एक्सप्रेसवे नहीं, सिर्फ एक चार-लेन सड़क है जिसे एक्सप्रेसवे का नाम दिया जा रहा है।

“₹7,000 करोड़ खर्च, लेकिन एक्सप्रेसवे का स्तर नहीं”

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार ने इस सड़क के निर्माण में अत्यधिक खर्च किया है। उन्होंने कहा, “जब हम सरकार में थे तो हर प्रोजेक्ट की लागत को लेकर पारदर्शिता थी। लेकिन अब ₹7,000 करोड़ खर्च कर सिर्फ 4-लेन सड़क तैयार की गई है। यदि ₹2,000 करोड़ मुआवजा मान भी लें, तब भी ₹5,000 करोड़ की लागत में प्रति किलोमीटर ₹50 करोड़ का खर्च बैठता है – और यह सिर्फ 91 किमी लंबा है।”

मुख्यमंत्री को नहीं पता एक्सप्रेसवे और हाईवे का अंतर”

सपा प्रमुख ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा और कहा, “मुख्यमंत्री को 4-लेन राजमार्ग और एक्सप्रेसवे के बीच का अंतर नहीं मालूम। यह सड़क भारतीय सड़क कांग्रेस के मानकों के अनुरूप नहीं बनी है। सवाल यह है कि क्या सरकार इस गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई करेगी?”

डी कंपनी मतलब विकास कंपनी”

एक पत्रकार के सवाल पर ‘डी कंपनी’ का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने व्यंग्य करते हुए कहा, “डी कंपनी से आप क्या मतलब निकालते हैं? मैं बताता हूं – डी कंपनी यानी ‘विकास कंपनी’। अब विकास में भी आप सवाल उठाएंगे?”

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भी करेंगे बेहतर काम”

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बोलते हुए अखिलेश ने दावा किया कि इसकी नींव समाजवादी पार्टी की सरकार में रखी गई थी। उन्होंने कहा, “जब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे बन रहा था, तब नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की बदौलत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की घोषणा और भूमि अधिग्रहण हुआ था। सपा सत्ता में आई तो हम इस पर और बेहतर काम करेंगे।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.