Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ऊना में 500 एनसीसी कैडेट्स के साथ डीसी जतिन लाल ने किया योगाभ्यास

ऊना  | 21 जून को देशभर में मनाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऊना जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखू बेला में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ऊना के उपायुक्त जतिन लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और 500 से अधिक एनसीसी कैडेट्स तथा अन्य प्रतिभागियों के साथ योगाभ्यास किया।

पौधारोपण से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त जतिन लाल द्वारा पौधारोपण कर की गई, जिससे पर्यावरण संरक्षण और योग के साथ प्रकृति के जुड़ाव का संदेश दिया गया। इसके बाद उन्होंने मैदान में उपस्थित एनसीसी कैडेट्स और अन्य प्रतिभागियों के साथ सामूहिक योग सत्र में भाग लिया।

योग सबसे बड़ा धन है” – डीसी जतिन लाल

मीडिया से बातचीत में डीसी जतिन लाल ने देशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “योग न केवल भारत की प्राचीन धरोहर है, बल्कि आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता भी है। जो व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से फिट है, वही वास्तव में सबसे अमीर है।”

उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी के पास धन, गाड़ी, बंगला सब कुछ है लेकिन सेहत नहीं है, तो उसका जीवन अधूरा है। इसलिए हर व्यक्ति को दिन में कम से कम एक घंटा योग के लिए जरूर निकालना चाहिए।

रोजाना योग अपनाने की अपील

डीसी ने सभी नागरिकों से अपील की कि योग को सिर्फ एक दिन का आयोजन न मानकर, इसे अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को भी दूर करता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

इंडोनेशिया से डिपोर्ट गैंगस्टर जोबन बिल्ला पंजाब पुलिस की गिरफ्त में आया

Summer express, मोहाली। चार हत्याओं समेत कई संगीन मामलों में वांछित गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन बिल्ला को आखिरकार पंजाब पुलिस ने भारत लाने में सफलता हासिल कर ली है। करीब छह महीने तक चली अंतरराष्ट्रीय कानूनी प्रक्रिया और संयुक्त अभियान के बाद आरोपी को इंडोनेशिया से डिपोर्ट कर रविवार को मोहाली स्थित शहीद भगत...

यमुनानगर में नहर में डूबा चार बहनों का इकलौता भाई, तलाश जारी

Summer express, यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर के फतेहगढ़ पुल के पास नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर तेज बहाव में बह गया। हादसे में चार बहनों के इकलौते भाई के लापता होने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार नहर में सर्च अभियान चला रही है, लेकिन देर शाम...

सरकार पहले मान जाती तो छात्रों को सड़कों पर नहीं उतरना पड़ता: शैलजा

Summer express, यमुनानगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला पहले ही लिया जाना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि केंद्र सरकार समय रहते विपक्ष की मांगों पर ध्यान देती, तो लाखों छात्रों को सड़कों...

फरीदाबाद की कुमाऊं मंदिर रोड पर सीवर ओवरफ्लो, 100 परिवार परेशान

Summer express, फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र के वार्ड-6 में सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कुमाऊं मंदिर रोड पर करीब दो किलोमीटर तक गंदा पानी जमा होने से 100 से अधिक परिवार प्रभावित हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है और स्कूली बच्चों को...
Summer Express - IMD का अलर्ट: 17 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, तेज हवाएं चलने की संभावना

हरियाणा में  फिर सक्रिय होगा मानसून, चार दिन बारिश का अलर्ट

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में उमस और भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार सोमवार से प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.