Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नकोदर में बेकरी मालिक से गैंगस्टर के नाम पर मांगी रंगदारी, व्यापारी वर्ग में दहशत

नकोदर । शहर में व्यापारी समुदाय को निशाना बनाए जाने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला एक प्रतिष्ठित बेकरी मालिक से जुड़ा है, जिसे अज्ञात कॉलर ने गैंगस्टर के नाम पर धमकाते हुए लाखों रुपये की रंगदारी की मांग की है।

सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पहले बेकरी मालिक के पास एक अनजान नंबर से कई बार कॉल आए। कॉलर ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने मांगी गई रकम नहीं दी, तो उसके और उसके परिवार को गंभीर अंजाम भुगतना होगा। पीड़ित व्यापारी ने तुरंत नकोदर सिटी थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्यापारी वर्ग में डर का माहौल, सुरक्षा की मांग तेज

इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारी वर्ग में भय का माहौल फैल गया है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

2 युवक हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

बेकरी मालिक से रंगदारी मांगने के इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। रंगदारी मांगने वालों का पता लगाने के लिए सीआईए स्टाफ और नकोदर पुलिस की संयुक्त टीमें बनाकर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस मोबाइल नंबर की लोकेशन और तकनीकी पहलुओं की मदद से जांच को आगे बढ़ा रही है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने मामले में संदिग्ध दो युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। माना जा रहा है कि मामले में जल्द ही पुलिस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया जा सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.