Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर: करोड़ों खर्च के बावजूद काला संघिया ड्रेन बदहाल, सफाई और रखरखाव नदारद

जालंधर । स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 28 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बन रही काला संघिया ड्रेन एक बार फिर बदइंतजामी और गंदगी की मिसाल बनती नजर आ रही है। फोकल पॉइंट से लेकर बस्ती पीरदाद तक फैली यह ड्रेन शहर की कई कॉलोनियों के लिए सिरदर्द बन चुकी है।

ड्रेनेज विभाग और स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से करोड़ों रुपये खर्च कर ड्रेन के किनारों को पक्का किया गया, पुल बनवाए गए, लेकिन जमीनी हालात में कोई खास सुधार नहीं दिख रहा। ड्रेन के अंदर जगह-जगह गंदगी जमी हुई है और कच्चे हिस्सों में जंगली घास व पौधे उग आए हैं।

प्रोजेक्ट के नाम पर जारी हुए करोड़ों के टेंडर

इस प्रोजेक्ट के तहत 7.77 करोड़, 7.53 करोड़, 7.23 करोड़ और 5.92 करोड़ रुपये के चार प्रमुख टेंडर जारी किए गए। योजना में ड्रेन के किनारे मजबूत करना, पुलियां बनाना और जल प्रवाह को बेहतर करना शामिल था। हालांकि ड्रेन का तल जानबूझकर कच्चा छोड़ा गया ताकि वाटर रिचार्जिंग हो सके, लेकिन अब यही हिस्सा गंदगी का अड्डा बन गया है, जिससे बदबू और मच्छरों का संकट खड़ा हो गया है।

अधूरे वादे: ग्रीन बेल्ट और ट्रैक भी अधर में

करीब 14 किलोमीटर लंबी इस ड्रेन के किनारे वॉकिंग ट्रैक, स्ट्रीट लाइट, बेंच, कूड़ेदान, शौचालय और हरियाली विकसित करने की योजना थी, लेकिन अधिकांश कार्य अभी अधूरे हैं। बिस्त दोआब नहर से पानी लाकर ड्रेन को स्वच्छ रखने का दावा भी अब तक कागजों तक ही सीमित है।

स्थानीय निवासियों की नाराजगी

समाजसेवी असीम मिश्रा और बलबीर कौर ने ड्रेन की मौजूदा हालत पर गहरी नाराजगी जताई है। बलबीर कौर ने बताया कि करोड़ों खर्च होने के बावजूद हालत जस की तस है। जगह-जगह गंदगी और झाड़ियां फैली हैं। उनका कहना है कि मानसून आने ही वाला है और यदि समय रहते सफाई नहीं हुई तो आसपास की झुग्गियों में गंदा पानी घुस सकता है। इसके साथ ही बारिश में सांप जैसे जहरीले जीव-जंतु भी घरों में घुस सकते हैं।

बलबीर कौर ने बताया कि वे जल्द ही नगर निगम अधिकारियों और मेयर को एक ज्ञापन सौंपेंगी, जिसमें ड्रेन की तत्काल सफाई और नियमित रखरखाव की मांग की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.